Quotes by Deepak Kumar Tiwari Deeptansh in Bitesapp read free

Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

@deeptansh
(1.7k)

महज़ सांसों से कहाँ धड़कनों का वजूद होता है,
इश्क़ में जो फना हो, असल में वही जिंदा होता है।
- Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

सांसों के भरोसे जीने वाले बहुत हैं यहाँ,
मज़ा तो तब है जब जमीर भी आबाद रहे।
- Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

कट तो सबकी ही रही है उम्र किसी तरह,
मज़ा तो तब है जब धड़कनों में जोश बाक़ी हो।
- Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

सांसें चलना ही सिर्फ जिंदगी का पयाम नहीं होता,
बेदिली से जीने में भी कोई मुकाम नहीं होता।

ज़िंदा वही है जो हर लम्हे में जुनून भर दे,
वरना यूँ ही कटने वाली शामों का कोई नाम नहीं होता।

Read More

गिरकर उठना और संभलकर चलना ही जिंदगी का नाम है,
जो तूफानों से न डरे, वही साहिल का असली हकदार है।

वक्त जब बदलता है तो बाज़ियों का रुख बदल जाता है,
जो कल तक अंधेरा था, वही मुकद्दर का चिराग बन जाता है।

ग़रीबी हर वो काम भी इंसान से करवा लेती है,
जहाँ ज़मीर की भी मर्जी, घुटने टेक देती है।
पेट की आग में अक्सर बिक जाते हैं सारे सपने,
यह वो लाचारी है जो हंसकर हर शर्त मनवा लेती है।

Read More

"नैनों से नैनों की भाषा जो कह गया,
धड़कनों में नाम तेरा ही बस रह गया।
रंग गया रोम-रोम तेरी चाहत में ऐसे,
हम खुद को भुलाकर तुझमें ही बह गए।"

Read More

रास्ते कठिन हैं तो क्या हुआ, हौसला अभी जिंदा है,
मुश्किलें तो आती हैं बस इम्तिहान लेने को।
झुकने देंगे नहीं अपने हौसलों को कभी,
मंजिल को पाकर ही अब ये दम लेना है!"

Read More

"वक़्तलगा है खुद को समेटने में,
अब बिखर जाने का कोई इरादा नहीं।"


- Deepak Kumar Tiwari Deeptansh