You Are My Choice - 53 in Hindi Short Stories by Butterfly books and stories PDF | You Are My Choice - 53

Featured Books
  • BL Live story - 2

    सुबह शौर्य नींद से जग चुका था, पर उसने आँखें नहीं खोलीं ,साम...

  • यशस्विनी - 42

    एक और ब्रह्मास्त्र:- नेहा और प्रज्ञा भी अभी आश्रम में ही रुक...

  • The Monster Who Love Me - 2

    """" मल्होत्रा विला,,,,!!!""" """ सुबह का वक्त,,, "". बेलकनी...

  • The Last Room of Floor 7 - भाग 3

    उन्हीं में से एक मैं भी था, जो यहाँ तो आ गया था, पर मुझे कुछ...

  • असुरविद्या - 6

    मच्छरसमीरा ने नफरत से विहान की ओर देखा जो सोया हुआ था. शक्ल...

Categories
Share

You Are My Choice - 53

सेहगल हाउस – गार्डन 

"ओके, सो द रूल्स आर... जस्ट लाइक नॉर्मल ट्रुथ एंड डेयर। बस जो टास्क खत्म नहीं कर पाया या फिर सच नहीं बोल पाया वह सामने रखे एक शॉट्स में से पूरा एक शॉट पीएगा।" सुहानी ने सामने रखे ग्लास की तरफ इशारा करते हुए बोला। "जब सारे ग्लास खत्म हो जाएंगे... तो जिसने सबसे ज्यादा शॉट्स पिए होंगे उसे एक टास्क करना पड़ेगा जो सब मिलके चैलेंज करेंगे। करना ही पड़ेगा.. एट एनी कॉस्ट। और हमारे पास टोटल दस ग्लासिस है।"

रॉनित ने बीच में बोलते हुए सुहानी की बात पूरी की, "आई हॉप पूरी रात गेम चले, ना की सिर्फ दस सवालों में.. खतम।"
"चलो सब अपनी अपनी जगह लेलो।" आदित्य ने सुहानी को नीचे बैठने के लिए इशारा करते हुए कहा।
"तू और में यही बैठेंगे।" आकाश ने काव्या को कहा।
सब नीचे बिछाए हुए बिछौने पर बैठ गए और बीच में रखे टेबल पर बोतल रखी। काव्या और आकाश के आगे कोई नहीं बैठा था, जिस वजह से उनके पर बोतल रुके तो आसानी से समझ आए।

"आइ विल डू ईट।" विद्या ने कहा और बोटल घुमाई। बोटल राखी पे रुकी।
"ट्रुथ।" राखी ने बिना पूछे ही जवाब दिया।
"क्या यार राखी.." आदित्य ने उसे ट्रुथ लेने के लिए मजाक उड़ाते है कहा। जिस वजह से राखी ने उसे अपनी नजरे गुमाली।
"आपका ब्वॉयफ्रेंड है क्या?" विद्या ने पूछा।
"नो।" राखी ने सीधा जवाब दिया।
"क्या लिटिल गर्ल..? इतना ईजी।" आदित्य ने राखी की तरफ देखते हुए कहा, "मिस सूद.. में पिछू क्या?"
आदित्य के सवाल पे तुरंत ही राखी ने जवाब देते हुए कहा, "कोई जरूरत नहीं है।" 
"सी, इसे कहते है खौफ, ऐसा टास्क दो की सामने वाला पहले ही मना कर दे।" आदित्य की बात सुन सब हस पड़े।
राखी ने बॉटल घुमाई और श्रेया पर आके रुकी।
"सो डॉक्टर... क्या चूस करेंगी आप?" रॉनित ने श्रेया को चिढ़ाते हुए अंदाज में पूछा।
उसके जवाब में आकाश ने बोला, "राखी का टर्न है, तू क्यों पूछ रहा है?" 
उन दोनों ऐसा करते देख काव्या हस पड़ी।
"ट्रुथ।" श्रेया ने कहा।
"ओके। आकाश सर की कोई गर्लफ्रेंड थी क्या स्कूल में?" 
"वाऊ। मान गया तुम मेरी ही असिस्टेंट हो। क्या सवाल पूछा है। और किससे ही पूछा है। मजा आ गया।" रॉनित ने आकाश के सामने देखते हुए पूछा।
"गर्लफ्रेंड तो नहीं थी। पर शायद कोई क्रश जरूर थी।" श्रेया ने आकाश की आंखों में देखते हुए कहा।
"कौन?" राखीने उत्सुक होके पूछा।
"वन क्वेश्चन एट अ टाइम, राखी।" आकाश ने कहा।
"फाइन।"

‘हर स्माइल कैन बी अ गुड एडिक्शन।’ जय ने काव्या को देखते हुए अपने मन में सोचा। वह आसपास के माहौल से दूर अपने ही ख्यालों में खोया हुआ था। वह बस श्रेया की मुस्कुराहट और उसकी आंखो को देखते देखते उसमें खो गया था। ‘पता नहीं क्यों, पर हर बार में आपकी इन गहरी आंखों में खो जाता हु। और इस बार तो आपकी मुस्कुराहट ने मानो दिल में सुकून पहुंचाया है।’ जय अपने ही ख्यालों में खोया हुआ था। वह श्रेया की आवाज से होश में आया जो उससे पूछ रही थी, "जय ट्रुथ और डेयर?" 
"मेरा टर्न?" जय ने पूछा। 
"ओबियसली, भाई आपका ध्यान कहा है?" विद्या ने पूछा।
"ट्रुथ।" जय ने कहा।
"आई डेयर एवरीवन टू चूस डेयर।" आदित्य ने नौटंकी भरे अंदाज में कहा।
"जय.. टेल मी, अभी तू कौनसे ख्यालों में खोया हुआ था? ऑनली ट्रुथ।" 
श्रेया का सवाल सुनके जय को समझ आया कि वह काव्या के बारे में सोच रहा था। बल्कि सिर्फ सोच नहीं रहा था उसकी तरफ आकर्षित हो रहा था। उसने बिना कुछ कहे करेले के रस का एक ग्लास उठाया और पी गया।
"ब्रो.. तू ऐसा तो क्या सोच रहा था?" रॉनित ने पूछा।
"समथिंग सीक्रेटिव।" जय ने कहा। और तुरंत ही पास पड़ा पानी ग्लास लिया उसे एक सांस में घटक गया।
"यह ‘टिपिकल जय’ वाली हरकत तो बिल्कुल ही नहीं थी, जय।" आकाश ने उसे चिड़ाते हुए कहा।
"धीस इस न्यू जय। यू डॉन्ट नो।" 
"ओह रियली।" आकाश ने अपनी एक भमर हल्की सी ऊपर करते हुए कहा।

जय ने बॉटल घुमाई और रॉनित के ऊपर आके रुकी।
"डेयर।" रॉनित ने कहा।
"आई डेयर यू तो प्रपोज मिस सूद।" जय ने उसे टास्क दिया।
यह सुनके राखी की आंखे शोक से बड़ी हो गई थी।
"व्हेयर इस मिस खुराना?" आकाश ने अचानक से पूछा।
"सीरियसली ब्रो? पूरा मूड खराब कर दिया।" रॉनित ने उसे गुस्से भरी आंखे दिखाई।
"शी इस माई गेस्ट। कम ऑन। आई नीड टू नो।" आकाश ने बहाना देते हुए कहा।
"अक्की प्लीज, लेट्स फोकस। तो रो.. कहा थे हम?" काव्या ने दोनो को रोकते हुए कहा।
"प्रपोसल।" आदित्य ने चिढ़ते हुए कहा।
"कम ऑन भाई।" सुहानी ने उसे चियर किया।
"में कोई ज्यूस नहीं पीने वाला। डॉन्ट वरी।" रॉनित ने अपने पास बैठी राखी की ओर मुड़ते हुए कहा। 
उसने राखी के हाथ की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हुए कहा, "में आई?" 
राखी बस चकित थी यह देखके की हो क्या रहा है.. उसने हा में अपना सिर हिलाया। रॉनित ने उसका हाथ पकड़ा और बोला, 


तेरे साथ हँसते-हँसते,
कभी-कभी दिल सच में रुक जाता है।
आज खेल में ही सही,
पर एक बात दिल तुझ से कहना चाहता है...

अगर इजाज़त हो,
तो क्या मैं तुझे अपना कह सकता हूँ... ?
तेरे हर कल में,
अपने नाम की हल्की सी जगह रख सकता हूँ?

ना कोई वादा अभी, ना कोई ज़ोर जबरदस्ती,
बस तू कह दे —
कि मैं कोशिश कर सकता हूँ...
तेरे दिल में रहने की।
अगर इजाजत हों तो... तेरी।

वहां बैठे सब उसकी बात से मोहित हो गए थे। राखी अभी भि उसके सामने ही जा रही थी।
"वाह ब्रो... आजतक हमे तो कभी तूने शायरी नहीं सुनाई...।" आदित्य ने रॉनित की तरफ देखके बोला।
"समथिंग स्पेशल फॉर समवन स्पेशल।"  आकाश ने दोनो को छेड़ने की कोशिश की।
काव्या ने राखी के गालों पर हल्के लाल रंग को देखके कहा, "गाइस प्लीज, राखी ऑलरेडी शाय फील कर रहीं है। और मत चिढ़ाओ।"
"मुझे कोई शाय फील नहीं रहा है।" इतना कहके उसने अपना हाथ रॉनित के हाथो से छुड़ा लिया।
"चलो आगे बढ़ते है।" रॉनित ने अपने और राखी के बीच की टेंशन को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा।
"वोहह.. आदि। अब आया आदि बॉटल के सामने।"
"डेयर।" आदित्य ने अति आत्म विश्वास में कहा।
"घर के अंदर जाके अपने डैड को हाई बोलके आ।" रॉनित के चेहरे पर जीत की मुस्कुराहट थी
आदित्य ने कुछ कहे बिना चुपचाप करेले का रस पी लिया।
"चलो आगे बढ़ते ही।" कहके बॉटल घुमाई जो विद्या के सामने रुकी।
"लिटिल गर्ल।" आदित्य ने कहा।
"डेयर।" 
"उम्मम.. तुम्हारा लास्ट गूगल सर्च?"
"ओह्ह्ह.. ईजी।" विद्या ने अपने फोन में देखके बोला, "Tachyarrhythmia" वो एक मेडीकल टर्म थी।
"डॉक्टर फॉर अ रीजन.. हा।" आदित्य ने कहा।
"अब मेरी बारी।" विद्या ने कहते हुए बॉटल घुमाई और आदित्य ने फिरसे डेयर चुना।
"डेयर..।" विद्या ने कटाक्ष में मुस्कुराया और कहा, "आई डेयर यू टू ड्रिंक दो ग्लास ऑफ करेले का ज्यूस।" 
उसकी बात सुन सब हैरान थे। आदित्य भी।
"वाओ" काव्या ने कहा।
"यह हुई ना बात।" आकाश ने कहा।
राखी ने उसकी नकल करते हुए कहा, "आई डेयर यू टू चूझ डेयर एवरीवन।" "क्या हुआ अब?"
उसकी बात सुन सब हस पड़े। 
"आईं विल कंप्लीट ईट।" आदित्य ने दो ग्लास ज्यूस पी लिया। 
"पानी पानी.. पानी.. पानी.. ।" करेले का रस पीते ही उसने तुरंत कहा।
श्रेया ने उसे पानी दिया।
अब बारी थी सुहानी की। आदित्य के डेयर – ‘कॉल यौर लास्ट आउट गोइंग कॉल, एंड लेट मी टॉक।’ जिसपे उसने भी ज्यूस पिया। 
उसके बाद बारी आकाश की थी, जिसने ट्रुथ चुना। जिसको सुहानी ने पूछा, "तो.. स्कूल टाइम में आपकी क्रश कौन थी?"
"यस।" विद्या ने खुशी से कहा।
"ह... ह।" आकाश ने लंबी सांस छोड़ते हुए कहा....

---------------


To be continued in the next episode.....

Happy Reading ✨ 

Follow my instagram: @_butterfly__here