Khoye Hue Samrajya ka Rahashy - 6 in Hindi Science-Fiction by Harun Khan books and stories PDF | खोए हुए साम्राज्य का रहस्य - भाग 6

Featured Books
Categories
Share

खोए हुए साम्राज्य का रहस्य - भाग 6

Chapter 6 : Draxon की परीक्षा और बुज़ुर्ग का घर

पिछले अध्याय में Draxon, Kevin और एक बुज़ुर्ग रहस्यमयी सफर के बाद जुनागढ़ पहुँचे थे — जहाँ जवाबों से ज़्यादा खतरे इंतज़ार कर रहे थे। वहाँ की तंग गलियाँ और हर कोना DarkZael के जासूसों से भरा था। 
एक गलत कदम... और सब खत्म।

अब आगे...


[सुबह – जुनागढ़ के बाहरी इलाके]

सुबह की धुंध जुनागढ़ की जर्जर गलियों पर चादर की तरह फैली थी। वीरानी और सड़ी लकड़ियों की गंध हवाओं में तैर रही थी।
 Draxon, Kevin और बुज़ुर्ग धीरे-धीरे उस प्राचीन मकान की ओर बढ़ रहे थे, जिसकी कहानियाँ शहरवाले सिर्फ फुसफुसाकर सुनाते थे।
Draxon और बाकी सभी उस प्राचीन मकान के पास पहुँच जाते हैं।

Draxon (धीरे से दरवाजे पर हाथ फेरते हुए, आँखों में हैरानी और हल्की घबराहट):
"ये दरवाज़ा... जैसे वक़्त खुद ठहर गया हो यहाँ। क्या वाकई कोई अब भी इसमें रहता है?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (धीमी आवाज़ में, जैसे कोई पुराना रहस्य सुना रहे हों) :-
यह दरवाज़ा सिर्फ लकड़ी और लोहा नहीं है, Draxon — ये एक ख़ामोश गवाह है, सदियों पुराने राज़ों का।
 जूनागढ़ में बहुत कम लोग जानते हैं कि इस वीरान घर के पीछे क्या दास्तान छुपी है... और जो जानते थे... वो अब बोल नहीं सकते।"



Draxon (धीरे से फुसफुसाते हुए, आँखों में हैरानी और बेचैनी लिए):
"अगर वो रहस्यमयी बुज़ुर्ग वाक़ई यहीं रहते हैं... तो फिर ये दरवाज़ा अब तक बंद क्यों है? क्या वो हमें भीतर नहीं आने देना चाहते?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (धीमी लेकिन भारी आवाज़ में, जैसे वर्षों का कोई रहस्य अपने भीतर छुपाए हो):
"नहीं... ये दरवाज़ा बंद है क्योंकि उन्होंने खुद को DarkZael और उसके सायों से महफूज़ रखा है। इस दरवाज़े को जबरन खोलने की कोशिश... उनकी रची हुई सुरक्षा को भेदने जैसा होगा।"

(थोड़ा रुककर, एक गहरी सांस लेते हुए):-
"उन तक पहुँचने का रास्ता बस एक है — उनकी अनुमति। और वह इजाज़त सिर्फ पीछे के रास्ते से मिल सकती है... एक गुप्त मार्ग... जिसे बहुत कम लोग जानते हैं... और जो अब भी सुरक्षित है।"



(वे घर की टूटी दीवारों से होते हुए पीछे के सुनसान अहाते में पहुँचे।
दीवारों पर काई जमी थी, हवा में सन्नाटा था।
 हर कोना ख़ामोश, हर सांस भारी। और फिर, एक छोटा -सा दरवाजा... जो अधखुला था... जैसे उन्हें अंदर बुला रहा हो।)

Draxon (डर और उत्सुकता के बीच फंसी आवाज में):
"अब... मैं दस्तक दूँ?"

बुज़ुर्ग (Draxon का हाथ थामते हुए, बेहद धीमे स्वर में):
"नहीं, Draxon... इस दरवाज़े पर दस्तक नहीं दी जाती।यह दरवाज़ा कभी बंद नहीं होता... जो भी भीतर जाता है,खुद से जाता है।"
(तीनों ने एक-दूसरे को देखा, जैसे किसी अदृश्य डर से लड़ रहे हों। फिर धीरे-धीरे दरवाज़ा पार किया...भीतर से आती ठंडी हवा ने उनके चेहरों को छूकर जैसे कोई चेतावनी दी हो।
लेकिन जो नज़ारा वे अंदर देखते हैं, वह उन्हें चौंका देता है!)

[घर के अंदर]

(कमरे की दीवारें समय की दरारों से भरी थीं, जो सदियों पुराने किस्सों को दबी आवाज़ में सुनाने की कोशिश कर रही थीं।
दीवारों पर जंग लगी मशालें टिमटिमा रही थीं, जिनकी पीली, कांपती लौ कमरे में एक डरावनी रोशनी बिखेर रही थी,हवा में नमी और एक अजीब सी गंध थी, मानो सदियों से कोई यहाँ साँस भी न ले रहा हो।)


Draxon(आश्चर्य और उलझन भरे स्वर में):
"यहाँ तो कोई नहीं... आपने कहा था वो यहीं हैं, फिर यह वीरानी क्यों?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (आवाज़ में रहस्य और ठहराव):
"वो यहीं हैं...
लेकिन इस जमीन के नीचे...जहाँ सच देखने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है।"

Kevin(आँखें फैलाईं, गले में घबराहट):
"नीचे...? मतलब... वो नीचे रहते हैं?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (इशारा करते हुए):
"आओ मेरे साथ, Draxon और Kevin।"

(वे एक सूना और पुराना कमरा पार करते हैं, जिसके बीचोंबीच एक फटी हुई चटाई जैसे अपने नीचे कुछ छुपाए बैठी थी।)

Kevin (चारों ओर देखकर):
"लेकिन यहाँ भी तो कोई नहीं है!"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (मुस्कुराते हुए):
"Draxon, क्या तुम्हें विश्वास है कि तुम सच का सामना कर सकते हो? अगर हाँ, तो इस चटाई के नीचे देखो।"

(Draxon धीमे से चटाई खींचता है...
धूल उड़ती है, और नीचे अंधेरे में डूबी एक पुरानी, पत्थर की सीढ़ी दिखाई देती है।
Draxon और Kevin की साँसें अटक जाती हैं।
यहाँ सचमुच... एक रहस्य छुपा था!)

Kevin (आश्चर्य और घबराहट से):
"यह... एक सीढ़ी?
क्या यह सच में बुज़ुर्ग के घर की ओर जाती है?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (धीमी आवाज़ में, गंभीर):
"हाँ, यह कोई आम रास्ता नहीं।यह गुप्त मार्ग सदियों से छुपा हुआ है, जिसे शायद ही कोई जानता हो।
तुम दोनों इसे किसी से उजागर मत करना।यह राज़ तुम्हारे लिए एक भारी जिम्मेदारी है।"

(वे धीरे-धीरे, एक-दूसरे की छाया बनकर सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं।
Draxon ने सावधानी से चटाई वापस उसी जगह रखा, जैसे कुछ छुपाना हो।
कमरे में फिर एक सन्नाटा छा गया।)


---

[रहस्यमयी भूमिगत घर]

(जैसे ही Draxon और बाकी लोग उस संकरे, अंधेरे रास्ते से निकलते हैं, उनकी साँसें थम जाती हैं।
जो दृश्य उनके सामने था, वह कल्पना से परे था—जैसे इतिहास की परतें अचानक जीवित हो उठी हों।)

(नीचे एक भव्य और रहस्यमयी भूमिगत महल जैसा घर फैला था।
प्राचीन पत्थरों की दीवारें, टिमटिमाती मशालों की रौशनी में जीवित सी लग रही थीं।
रास्ते इतने सलीके से बने थे, मानो किसी अदृश्य हाथ ने हर कोना संजोकर रखा हो।

हवा में एक मीठी सी खुशबू और रहस्यमयी सन्नाटा था, जैसे वे किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों—एक भूले हुए समय की दुनिया।)

Draxon (आश्चर्य से, धीमे स्वर में):
"यह... क्या यह वही जगह है? क्या वह बुज़ुर्ग सचमुच यहीं रहते हैं?
और... उनके साथ और कोई है?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (संयमित और गंभीर स्वर में):
"हाँ, Draxon। यह वही स्थान है—उनका एकांतवास।
यहाँ बस वे हैं... और उनका एक वफादार सेवक, जो वर्षों से उनकी सेवा कर रहा है।बाकी दुनिया इस जगह के अस्तित्व से भी अनजान है।"

(Draxon और बाकी लोग सावधानी से उस गुप्त घर के बड़े दरवाजे की ओर बढ़ते हैं।
दरवाज़े पर पुरानी धातु की पट्टियाँ थीं, जो हवा से धीरे-धीरे खड़क रही थीं।
Draxon ने धीमे से दस्तक दी—एक सावधान निवेदन जैसा।

कुछ पल की नीरवता के बाद, भीतर से लकड़ी की चरमराहट सुनाई दी, जैसे किसी ने वर्षों बाद सुना हो।
दरवाज़ा कर्कश आवाज़ के साथ खुला, और भीतर से एक झुकी कमर, काँपते हाथों और गहराई से देखती आँखों वाला वृद्ध निकला।) 

सेवक (हैरान, आँखें संकरी करते हुए):
"आप...? इतनी देर बाद? और... इनके चेहरे क्यों अनजाने हैं?"

बुज़ुर्ग व्यक्ति (संयम और आदर के साथ, नजरें ऊपर उठा कर):
"यह मेरा पोता है... और इसके साथ है Draxon।"
आज़मगढ़ सल्तनत का वह आखिरी वारिस, जिसकी किस्मत में शायद ShadowRix तलवार लिखी गई है।
और यह है उसका साथी... Kevin।
एक ऐसा साथी , जो हर संकट में उसकी ढाल बनकर खड़ा रहा है।"

सेवक (आदरपूर्वक और नजर Draxon की तरफ करके):-
" आप सबका ही इंतजार था.....!"
(वे सभी अंदर कदम रखते हैं।)

Draxon (उत्सुकता से):
"हमें जल्द से जल्द बुज़ुर्ग से मिलना होगा!"

सेवक ( नजर Draxon की तरफ करके):-
"रुको, Draxon। पहले मुझे उनके पास जाना होगा — बिना इजाज़त, कोई उनके पास नहीं जा सकता।"

(सेवक अंदर जाता है और रहस्यमयी बुज़ुर्ग को सूचित करता है।)


---

[रहस्यमयी बुज़ुर्ग की प्रतिक्रिया]

रहस्यमयी बुज़ुर्ग (धीमे लेकिन वजनदार स्वर में, मानो वक़्त से बात कर रहे हों):
"तो... Draxon आ गया।वह, जिसके हाथों में भविष्य की तलवार सोई है।
लेकिन उसकी रगों में बेचैनी बह रही है।
कहो उसे—हर महान यात्रा से पहले एक लंबा इंतज़ार होता है।धैर्य... वही उसका पहला इम्तिहान है।"

(सेवक लौटकर Draxon को संदेश देता है) 

सेवक(गूंजती हुई, धीर गंभीर आवाज़ में):
"Draxon...याद रखो, अधीरता वो जहर है जो सपनों को मार देती है।
अगर तुम्हें तलवार चाहिए, तो पहले उस लौ को सहना सीखो जो इसे आकार देती है—वक़्त और परीक्षा की लौ।"

Draxon ने सिर झुका लिया, जैसे किसी अदृश्य बोझ को अपने भीतर उतरते हुए महसूस कर रहा हो।
उसकी मुट्ठियाँ खुद-ब-खुद भींच गईं, आँखों में पछतावे की नमी तैर गई।
लेकिन उस नमी के पार—एक आग जल रही थी।

Draxon (अपने भीतर से बुदबुदाता है):
"अब और नहीं... मैं अपनी अधीरता से हार नहीं मानूँगा।
अगर यह लड़ाई मेरे भीतर से शुरू होती है...तो मैं खुद को ही पहले जीतूंगा।"

(Draxon और Kevin बुज़ुर्ग के आने का इंतजार करने लगते हैं।
उधर, Darkzael के जासूस पूरे शहर में Draxon को खोज रहे थे।)


---

[DarkZael का शिविर ]

(DarkZael के सैनिक उसके सामने खड़े होते हैं।)

DarkZael (आँखों में अंगारे लिए, गूंजती आवाज़ में):
'कहाँ हैं Draxon और Kevin? बताओ, कहीं तो सुराग मिला?'

सैनिक (संकोच और डर के साथ):
"सरदार... हमने हर गली, हर छुपे कोने की तलाश की... मगर वे जैसे ज़मीन में समा गए हों।"

(DarkZael अपनी तलवार की मूठ पर हाथ रखता है, आंखों में आग है):-
"निकम्मे! मैंने तुम सबको ताकत दी, हथियार दिए, और बदले में मिलती है सिर्फ नाकामी!"

(वह तंबू के सामने इधर-उधर चक्कर काटते हुए कहता है):-
"Draxon अगर तलवार तक पहुँच गया... तो मैं कभी वो ताकत नहीं पा सकूंगा, जो मेरा हक है!"

(तभी एक नकाबपोश जासूस चुपचाप आगे आता है, उसकी चाल में आत्मविश्वास है) 
जासूस (धीमे लेकिन निश्चयपूर्ण स्वर में):
"सरदार, चिंता की बात नहीं है। हमारे पास वो नक्शा है... जो तलवार तक सीधा रास्ता दिखाता है।
हुक्म दें तो हम अभी यात्रा शुरू कर सकते हैं।"

DarkZael (जवाब में गरजते हुए):
"अभी नहीं! अगर अगले दो महीनों में Draxon या Kevin हमारे हाथ नहीं लगे...
तो फिर मैं खुद तलवार की तलाश में निकलूंगा!"

---

(तभी, एक और जासूस सांस फूलता हुआ तेज़ कदमों से दौड़ता हुआ आता है। उसके चेहरे पर उत्साह और बेचैनी दोनों हैं।)

जासूस (हाथ जोड़े, बेचैन लेकिन उत्साहित):
“सरदार! खबर मिली है कि Draxon और Kevin एक बुज़ुर्ग के साथ अब जुनागढ़ शहर में दाखिल हुए हैं।”

DarkZael (धूर्त मुस्कुराहट के साथ, आंखों में चमक):
"बहुत बढ़िया... अब वक्त आ गया है।जुनागढ़ की ओर चलो, कोई देर नहीं करनी! "

DarkZael और उसके सैनिक अपने घोड़ों पर सवार होकर जुनागढ़ की ओर रवाना होते हैं,
थोड़ी ही देर में, DarkZael अपनी सेना के साथ जुनागढ़।

वहाँ पहुँचते ही, दो सैनिकों को शहर के पुराने हिस्से की ओर भेजा गया।
वे एक सुनसान, जर्जर मकान के सामने जा पहुंचे — और चुपचाप दरवाज़े के बाहर खड़े हो गए।यही वह जगह थी जहाँ Draxon, Kevin और रहस्यमयी बुज़ुर्ग हैं।


---

[खतरा बढ़ रहा है]

सैनिक 1 (दरवाज़े के पास ज़मीन पर पदचिह्न देखते हैं):
"किसी के पैर के निशान हैं... क्या वो यहीं छिपे हो सकते हैं?"

(दोनों सैनिक धीरे-धीरे घर के अंदर दाखिल होते हैं। धूल से भरे कमरे में एक कोने में पड़ी चटाई हिलती है।
वे चटाई हटाते हैं — नीचे उतरती हुई पुरानी, संकरी सीढ़ियाँ दिखाई देती हैं!)

सैनिक 2 (धूर्त मुस्कान के साथ):
"तो ये है उनका छुपने का तरीका... Draxon और Kevin वाकई चालाक हैं।"




:- क्या Draxon और Kevin को अंदाज़ा भी है कि खतरा उनके सिर पर मंडरा रहा है?

:- रहस्यमयी बुज़ुर्ग ने जिन "परीक्षाओं" की बात की थी — क्या उनका सामना अब होगा?
:-क्या Draxon को अपनी किस्मत, तलवार और साम्राज्य से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिलेंगे?

 जानिए आगे क्या होता है…
 Chapter 7 में

To be continued…