शुक्रवार का दिन था , तीनो गार्ड अपनी अपनी जगह पर तैनात थे , हमीद अंसारी धीरे कदमों से चल कर उन दोनो के पास आकर खड़ा हो जाता है ,,
हामिद अंसारी ____जनाब आज शुक्रवार है वो आज पक्का आएगा ,,और वैसे भी उसके आने का समय हो गया है ,,
पहला आदमी _____ एक काम करो ,, तुम ही बात करना ,,वो क्या है की हमे वो जानता नही है ना इस लिए
दूसरा आदमी ____नही नहीं,, ऐसा नहीं करना ,,तुम एक काम करना तुम उससे मेरी मुलाकात करवाना बस ,और तुम जायदा मत बोलना ,बाकी मैं संभाल लूंगा,,।
हामिद अंसारी _____जैसा आप कहो ,,,लेकिन ये डील होनी ही चाहिए ,,
अब हमे अपनी अपनी जगह पर चलना चाहिए उसके आने का समय हो गया है ,,,लेकिन एक समस्या है वो दो आदमी है पता नही कोन सा आएगा ,,
पहला आदमी ____दो मतलब,,तुमने तो बोला एक आदमी है ,,अब ये दूसरा कोन है ,,??
हामिद अंसारी ____सॉरी भाई जान आपको बताना भूल गया ,,, दो भाई है वो एक ही शक्ल के ,,आज देखो कोन सा आता है ,,
दूसरा आदमी ____चल कोई ना ,,, तू बस बाहर नजर रख जेसे ही आए ,,तेरा कोड वर्ड है , ठंडी आइसक्रीम,,, ओके
हामिद अंसारी _____जी जनाब,,
कुछ देर इंतजार करने के बाद एक गन्ने के जूस बेचने वाला आता दिखाई दिया ,, और एक बहुत ही सुन्दर गाना चला रखा था झुमका गिरा बरेली के बाजार में ,,,
हामिद अंसारी ने कोड बोला
दोनों आदमी तैयार हो गए जैसे ही वो गेट के बाहर अपना ठेला रोकता है ,, हामिद अंसारी तेज कदमों से उसकी तरफ जाता है ,,पीछे से दूसरा दोस्त अपने कदम आगे बढ़ता है ,,लेकिन पहला दोस्त उसे वही इशारे से रोक देता है ,,,,
उधर हमीद अंसारी को अपनी तरफ आते देख
,ठेले वाला ___ जय हिन्द साहब,, बोलिए कोन सा गिलास बनाया जाए ,, बड़ा या छोटा ,,, काला नमक के साथ या सादा , पेट की गैस के लिए बढ़िया होता है
हामिद अंसारी ____ शायद तुमने मुझे पहचाना नहीं ,,,,, मै वही जिसने तुम्हे खबर दी , बदले में तुमने मुझे पैसे दिए याद आया कुछ ,,
ठेले वाला ____ माफ करे हुजूर मैं वो नही हु आपको गलती हुई है शायद ,,
हामिद अंसारी ____oओ सॉरी यार भूल गया ,, तुम तो हमशक्ल जो हो ,शायद वो तेरा भाई होगा ,,,याद आया ,वो क्या है ना तुम एक जैसे दिखते हो तो कोई भी धोखा खा सकता है ,, खैर वो सब जाने दो हम तुम्हे किसी से मिलाते है ,
तभी वहा पर जो दूर खड़े गार्ड थे वहा आ जाते है , अपने आपको तीनो तरफ से घिरा हुआ देख वो थोड़ा डर सा जाता है ।
पहला आदमी ____
(चारो तरफ नजर घुमाते हुए धीरे से कहता है )
हमारे पास बहुत ही काम की सूचना है , तुम्हें चाहिए तो बताओ
तभी बीच में हामिद अंसारी बोल जाता है __ लेकिन इस सूचना की कीमत बहुत जायदा होगी इस बार ये याद रखना ,,
तभी वहा पर दो तीन राहगीर आ जाते है उनको देख कर दो अपनी बाते टालने लगते है
पहला आदमी ___ गन्ने का रस बहुत अच्छा था तेरा इस में थोड़ा अब को बार नमक जायदा डालना,,
राहगीर ___भईया तीन गिलास जूस देना ,,,
थेलेवाला ____जी ,जरूर ,,,
( थेलेवाल जूस के तीन गिलास देता है वो राहगीर ऑनलाइन पेमेंट करते है और गिलाश लेकर आगे बढ़ जाते है ।
हामिद अंसारी ____ सु,, सु, सूचना,,देखो आपको कोई ग,, गलती फेमी हुई है ,,,जो,, जो,आप ,,,,,
हामिद अंसारी ____बोलो,बोलो,, देखो इस बार बहुत धंशु सूचना है एक नहीं कई है ,,
थेलेवाला ____ आप जो समझ रहे हो वो मैं नही हु,आपने गलत आदमी को चुना है ,, चलो हटो मेरे धंधे का टाइम है , साहब
पहला आदमी ____ चलो यार ,,क्या हाफिज भाई आप भी ना किसी भी राह चलते को रोक लेते हो ,,ये अब्बू कासिम जैसे बड़े खुखार आतंकवादी और pok से जुड़ी खबर को तुम किसी को भी दे दोगे,,, हद यार ,, चलो अब खडे खडे मेरा मुंह क्या देख रहे हो ,, और हा तुम भी जाओ भाई वरना यहां अभी किसी ने देख लिया तो प्रॉब्लम हो जायेगी
अब्बू कासिम और pok का नाम सुनते ही वो ठेलेवाले की आंखो में चमक आ जाती है ,,,वो रुकता है और कहता है ,,,, क्या कहा आपने ,,,, फिर से कहिए साहब
पहला आदमी ____तू जा ना भाई तेरे काम की बात नही है ,,
थेलेवाला _____अरे साहब,मैने सुना आपने क्या कहा,,अब बात को पलटिए मत ,,वो तो मैं समझा की आप मजाक कर रहे है
(खिलखिलाते हुए )
दूसरा आदमी _____ यहां कोई कपिल शर्मा शो चल रहा ,है जो हम मजाक कर रहे है ,,तुम क्या हमारी साली लगती हो जो तुम से मजाक करेगे,,,,तुम जाओ यार क्यू अब दिमाग का गुड गोबर कर रहे हो ,,,, गन्ने के ग्राहक ढूढो भाई ,,। ओर हा हमारी बाते किसी से कहने की भी सोचना भी मत,समझे ,,।
दूसरा आदमी उसे धमकाते हुए बोला ,,,
ठेलेवाला ____अरे साहब आप तो नाराज हो गए ,, एक बात बोलूं
दूसरा आदमी___हा बोल
थोड़ा पीछे ठेले को लेकर आता है ।
थेलेवाला ______ अरे सहाब आप तो दाम बोलो ,,बहुत पैसे इस गन्ने के जूस वाले के पास ,,, सूचना बताओ आप तो ,,
दोनों नए गार्ड एक दूसरे को देखते है और हल्के से कोड वर्ड में एक दूसरे को संतुष्ट करते है ,,
कहानी आगे जारी रहेगी,,, पाठको से निवेदन है कोई गलती हो तो जरूर बताना ,,,
धन्यवाद
लेखक भगवत सिंह नरूका 📝