Row Agent - 1 - 15 in Hindi Detective stories by bhagwat singh naruka books and stories PDF | रॉ एजेंट सीजन 1 - 15

Featured Books
Categories
Share

रॉ एजेंट सीजन 1 - 15


हाफिज ___मैं सही बोला ना ये आदमी हमारे काम का है आप तो खामा खा परेशान हो रहे थे ,, तो बताओ कितना पैसा है तुम्हारे पास ?? 


पहला आदमी ___ एक मिनट हाफिज,,पहले ये यकीन तो कंप्लीट हो जायेगी की ये हमारी सूचना के लिए सही आदमी है या नही ,,तो बताओ अब कितनी रकम दे सकते हो तुम ,, 


थेलेवाला ____ सर वो तो ये जानना जरूरी है की कितनी मेहतपूर्ण सूचना है आपकी ,,अगर काम की हुई तो रकम भी भी बड़ी मिलेगी आपको ,, आप ख़बर बताओ 


दूसरा आदमी ___तो सुनो,, हमारी डिमांड है तीन सौ करोड़ वो भी कैश ,,,अब तुम इसी बात से अंदाजा लगा सकते हो रकम इतनी माग रहे है तो खबर भी कितनी बड़ी होगी ,, 


ठेलेवाला ____३ सौ करोड़,,ये तो बहुत बड़ी रकम है सर इतना पैसा एक जगह करने में समय तो लगेगा ,,

( चौकते हुए कहता है ) 


पहला आदमी ____तो भाई ख़बर भी तो इतनी बड़ी है ,,,, करो जुगाड कही से अगर ख़बर चाहिए तो ,अगर हिम्मत नही तो रहने दो । 


थेलेवाला ____ इसका फैसला मैं अकेले नहीं ले सकता है उसके लिए बड़े भाई से बात करनी पड़ेगी,,मैं उसी को लेकर आऊंगा,, 


हाफिज ____(उतावला होते हुए)

कब लेकर आएगा ,,अभी क्या ??? 

पहला आदमी ____ठीक है तो कल लेकर आओ अपने भाई को उसी से अंतिम बात करते है ,,

( हाफिज की तरफ देखते हुए नाराजगी भरे अंदाज में कहता है ) 

थेलेवाला _____ कल नही ,,तीन दिन का समय दो ,,वो क्या है ना रकम बड़ी है तो सोचना समझना पड़ेगा 

पहला आदमी ____तो ठीक है ,,मिलते तीन दिन बाद ,,अभी तुम जाओ,वरना कोई ऑफिसर को शक हो जायेगा ,, 


थेलेवाला ____ सलाम सर,,,, 
इतना बोल कर ठेलेवाला वहा से चला जाता है ,, तीनो गार्ड फिर से अपनी अपनी जगह के लिए मुड जाते है लेकिन हाफिज को झटका लगता है ,, 


हाफिज ____ बस तीन सौ करोड़ ,,, इससे क्या होगा ,, तुम्हे और बढ़ानी चाहिए थी रकम,, 


पहला आदमी _____ ये तो अभी शुरुवात है ,हमारे पास एक नही कई सूचना है ,,और वैसे भी तुम्हारे लिए 100 करोड़ कम नही है समझे ,,अगर ये प्लान कामियाब रहा तो तुम्हे अगली रकम में से और दे देगे अब अपनी जगह संभालो,समय हो गया अधिकारी आते ही होगे ,,तब तक हम दोनो तुम्हारे लिए कुछ खाने पीने के सामान लेकर आते है ,, 


वो हाफिज से अपनी जान छुड़ाने के लिए उसको लालच देता है और फिर दोनों गार्ड वहा से अंदर की तरफ चले जाते है ,, 

दूसरा आदमी____ मछली जाल में फंस गई है दोस्त ,,,लेकिन एक बात तो पक्का हो गई ,, पाकिस्तान के एजेंट इसी तरह भारत देश के अंदर ठेले, रेड़ी और फकीर, मौलवी, जमाती बना कर मुखबरी कर रहे है । 


पहला आदमी ____, हा,,लेकिन ये भी नही पता ना की कितने ऐसे एजेंट और है जो जगह जगह गुप्त तरीके से रह रहे है ओर मुखबरी का काम कर रहे है ,,।  


आगे जारी रहेगी,,,👉👉

प्रिय पाठकों,अगर कोई गलती लगे तो माफ करना और अगर आपकी नजरों से जरूर बताएं इस कहानी में क्या कुछ बदलाव कर सकते है ,,अपनी राय अपने विचार जरूर रखे ।


धन्यवाद ______


Writer bhagwat Singh naruka