Quotes by Aarika Shadow in Bitesapp read free

Aarika Shadow

Aarika Shadow

@aarikashadow258865
(13)

हर कोई इस ज़माने में कहता है
कि यह लोगों का नहीं, कलियुग का प्रभाव है।
पर क्या यह सच है?
अगर हम खुद को बदल नहीं पाए

तो इसे कलियुग का प्रभाव कह दिया जाता है?
या फिर हम बुराई को छोड़ नहीं पाते,
इसलिए दोष ज़माने पर डाल देते हैं?
असली प्रभाव किसका है—

समय का, दुनिया का,
या फिर हमारी अपनी कमज़ोरियों का,
जिन्हें हम कभी मानना ही नहीं चाहते?

✍️by A.Shadow🖤
All Rights Reserved©

Read More

मुझे पता है मैं जैसी भी हूँ — अच्छी हूँ।
‎फिर भी लोग क्या कहते हैं,
‎उससे मैं खुद को क्यूँ कमतर महसूस करने लगती हूँ?
‎मैं खुद को सबसे ज़्यादा जानती हूँ,
‎
फिर भी दूसरों की बातें ही
‎मेरी पहचान तय क्यों कर देती हैं?
‎क्या सच में किसी और की राय
‎मेरी असली ‘मैं’ से ज़्यादा मायने रखती है?
‎
✍️ A.Shadow 🖤
All Rights Reserved©

Read More