Quotes by Alok Mishra in Bitesapp read free

Alok Mishra

Alok Mishra Matrubharti Verified

@alokmishra8153
(325.5k)

तरंगों से सराबोर हो जिंदगी
उमंगों से सराबोर हो जिंदगी
अबकी होली जी भर खेलो
कि रंगों से सराबोर हो जिंदगी
- Alok Mishra

Read More

अपना शहर अपना ही होता है
उसे भी तो रोज बदलना होता है
लोग छोड़ जाते है उसे आवारा समझ
उसे भी तो वक्त के साथ चलना होता है
- Alok Mishra

Read More

इंतजार इंतजार और इंतजार
जीने का सलीका बदल लिया
- Alok Mishra

गर दिल होगा तुम्हारे भी सीने में
कभी तो तड़पोगे हम याद आऐंगे

-Alok Mishra

इश्क तो किया था दोनों ने |
कुछ हमने खोया कुछ तुमने |
तन्हा तुम भी हुए और हम भी |
कुछ हमने खोया कुछ तुमने |
बिछडे थे तो नम थी आंखें चारों |
कुछ हमने रोया कुछ तुमने |
जहर के बीज थे पनप गए |
कुछ हमने बोया कुछ तुमने |
शायद कुछ और था पाने को |
कुछ हमने पाया कुछ तुमने |
बुत हो गए दिल दोनों ही |
कुछ हमने ढोया कुछ तुमने |
आलोक मिश्रा "बुत"

Read More

कितना तराशू में अपने ही बुत को
उन्हें तो हर-सू कमीयां नज़र आती है

-Alok Mishra

भूल तो
बहुत है
जिंदगी में ।
पर
भूल से भी
तुम्हें भूल जाउं
ये हो नहीं सकता ।
भूलना तुमको
मेरी
भूल होगी ।
जो
भूल हो ऐसी
जिंदगी मुझे
भूल जाए ।

आलोक मिश्रा बुत

-Alok Mishra

Read More

दस्तान
मसला ही कहां था प्यार का |
वो हुनर बता रहे थे व्यापार का |
बस हम ही बेवकूफ बनते रहे ,
समय ही कहां था उन्हें प्यार का |

बस एक झूठ था उस इकरार का |
झूठ था अमल वादों के इरादों का|
हमें हर शब्द सच्चा ही लगा हर दम ,
वो मज़ाक ही उड़ाते रहे एहसास का |

किस्सा अजीब था उस बदकार का |
हुनर अज़ीम था उस फनकार का |
हम ही अश्क बहाते रहे ईमान से ,
उसे तो मज़ा आ रहा था तमाशे का |
आलोक मिश्रा "बुत"

-Alok Mishra

Read More

कुछ हमनें कुछ तुमनें

इश्क तो किया था दोनों ने |
कुछ हमने खोया कुछ तुमने |

तन्हा तुम भी हुए और हम भी |
कुछ हमने खोया कुछ तुमने |

बिछडे थे तो नम थी आंखें चारों |
कुछ हमने रोया कुछ तुमने |

जहर के बीज थे पनप गए |
कुछ हमने बोया कुछ तुमने |

शायद कुछ और था पाने को |
कुछ हमने पाया कुछ तुमने |

बुत हो गए दिल दोनों ही |
कुछ हमने ढोया कुछ तुमने |

आलोक मिश्रा "बुत"

-Alok Mishra

Read More

मुहब्बतों में गुज़री सारी गई जिंदगानी
झूठ ही सही अब तो झगड़ लें ज़रा ज़रा ।

-Alok Mishra