Quotes by Maitri Rajwansh in Bitesapp read free

Maitri Rajwansh

Maitri Rajwansh

@maitrirajwansh427331


ना  कोई  गिला है, ना कोई शिकवा, तेरे जाने से मुझे,
ना  कोई  चाह  है,  ना  कोई  आस,  तेरे आने से मुझे।

जो कहना था, वो कह न सके, हालात की मजबूरी थी,
सुकून  मिला  है  सारी  बातें दिल में  ही दबाने से मुझे।

तेरी  ख़ामोशी  कभी  बोझ   नहीं  बन  पाई  दिल  पर,
समझ  आ  गया  है  रिश्ता  किस  तरह बचाने से मुझे।

हम  दोस्त  ही  थे,  और  यही  सच  सबसे भारी ठहरा,
बहुत  कुछ बच गया वक़्त र हते आगे बढ़ जाने से मुझे।

प्रसंग  अब  किसी  नाम  से  दिल  में हलचल नहीं होती,
रास्ता  मिल  गया  है  ख़ुद  में  ही  ठहर  जाने  से  मुझे।

प्रसंग
प्रणयराज रणवीर

Read More