Quotes by Little Angle in Bitesapp read free

Little Angle

Little Angle Matrubharti Verified

@tinudhumal238276
(18.3k)

आजकल बातें...तो बहुत होती हैं,

पर बातों में...वो बात नहीं रही...

लोग साथ तो होते हैं,

पर...साथ वाली बात नहीं रही..

Read More

कृष्ण कहते है,
यदि लोग समझाने से समझ जाते तो मैं महाभारत होने ही ना देता
- Little Angle

"तुम लड़की हो, तुम नहीं कर सकती..."
कहा था किसी ने मुझे देखकर एक रोज़,
"तुम लड़की हो, संभालो घर की चारदीवारी रोज़।"

मैं मुस्काई, न कुछ कहा, बस दिल में ठान लिया,
अब हर 'नहीं' को 'हां' में बदलने का एलान किया।

कहा — ये राहें तेरे लिए नहीं बनीं,
तू कांटों से कैसे लड़ेगी, ये तो मर्दों की ज़मीं।
मैं चुप रही, मगर कदम रुकने न दिए,
हर कांटे से पूछा — तू कितना उखाड़ेगा मुझे?

कहा — तेरे आँसू तुझे कमज़ोर बना देंगे,
हर मोड़ पर तुझे हालात थका देंगे।
मैंने मुस्कुरा कर कहा —
"जो आँसू बहते हैं पत्थर तराशने के लिए,
वो काँच नहीं होते जो टूट जाएं किसी थपेड़े से।"

Read More

कभी-कभी लगता है चाय भी हमारी किस्मत पढ़ती है,
कभी मीठी, कभी फीकी, और कभी बिल्कुल उबलती है!

शायरी सिर्फ खुशी नहीं, हकीकत भी बयां करती है