पाकिस्तान का हमला तो युद्ध का आगाज़ है,
ये सिर्फ हमारे फाइटर मिराज की परवाज़ है,

अबकी बार हिंदुस्तान मे दुश्मन का ख़ौफ़ नही,
दुश्मन से बदला तो हर हिंदुस्तानी की आवाज़ है।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबकी ज़ुबान पर,
पाकिस्तान का खात्मा ये एक ही अल्फ़ाज़ है।

हिंदुस्तान के कुछ कहलाते देश भक्त नेताओं को,
सैनिकों द्वारा किए गए काम पर भी एतराज है।

एयर स्ट्राइक हिंदुस्तान का एक छोटा सा नमूना,
अबकी बार तो पूरे पाकिस्तान का इत्लाफ़ है।

उनके जैसे बुज़दिल तो नही हिंदुस्तान के जवान,
"पागल" घर में घुस कर ठोकना हमारा अंदाज़ है।

✍?"पागल"✍?

आगाज़ - शुरुआत / प्रारंभ
परवाज़ - उड़ान
खौफ - डर / भय
अल्फ़ाज़ - शब्द
एतराज़ - विरोध / आपत्ति
इत्लाफ़ - हानि / नाश / उझड़ना
बुज़दिल - कायर / डरपोक

English Shayri by Prafull Pandya : 111110600

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now