#काव्योत्सव_भावनाप्रधान_कविता

बचपन

बहुत हसीन पल थे जिंदगी के
खाक मुट्ठी में उड़ा देते थे।

मासूमियत से भरा वो बचपन
माँ बाप लाखों दुआ देते थे।

मस्ती भरे पल दोस्तों संग
जिंदगी खुशनुमा बना देते थे।

अब रुख्सत हुए शोखियों के पल
जो हर पल को मज़ा देते थे।

रुबरु हुए जीवन की तलखियों से
वो यादों के पल रूला देते थे।

कोई लौटा दे वो बीते हुए पल
जो जिंदगी को इक वजह देते थे।..सीमा भाटिया

Hindi Poem by सीमा भाटिया : 111170608

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now