आए जब भी सवाल काग़ज़ पर
कह गए मेरा हाल काग़ज़ पर
बाढ़‚ सूखा‚ अकाल काग़ज़ पर
हम हुए मालामाल काग़ज़ पर
लाइनें थीं जहाँ मरीज़ों की
था वहाँ अस्पताल काग़ज़ पर
कौन भीतर के अब तनावों की
रोक पाएगा चाल काग़ज़ पर
जिनका हर शब्द ठोस होता था
आज वे हैं निढाल काग़ज़ पर
कुछ अँधेरा तो मन का दूर हटे
यूँ जलाएँ मशाल काग़ज पर
-हरेराम समीप

Hindi Shayri by Rakesh Thakkar : 111262022

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now