काग़ज़ के खेत
✵✵✵
ग़म बोकर
सींचा आँसुओं से
कहकहों से सींची
ख़ुशियों की क्यारी
पकी जब खेती
शब्द उगे
नज्म, ग़ज़ल, गीत बनकर
बीज थे जुदा-जुदा पर
फ़सल की ख़ुशबू एक-सी थी
ये करिश्मा शायद
काग़ज़ के खेत का है
©दिलबागसिंह विर्क
【पुस्तक "तू ही बता" से】

Hindi Blog by Dr Dilbagh Virk : 111337836

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now