ऐ दिल अब तो धड़कना छोड़ दें
वह अब तुम्हारा नहीं हैं
कल तक जो बाहों में था तुम्हारी
अब वह किसी और को बाहों में लिए हैं।

ऐ दिल अब तो धड़कना छोड़ दें
अब वह तुम्हारी चाहत नहीं है
कल तक जो थामे था हाथ तेरा
आज उसे थाम कर चल रहा है कोई।

ऐ दिल अब तो धड़कना छोड़ दें
अब वह तुम्हारी जान नहीं हैं
कल तक ज़िन्दगी था तुम्हारी
आज उसकी ज़िन्दगी कोई और हैं।

ऐ दिल अब तो धड़कना छोड़ दें
अब तक प्यार करता था तुम्हें
कल तक पसंद थी तुम उसकी
आज वह पसंद किसी और की हैं।

ऐ दिल धड़कना छोड़ दें
अब तक इंतज़ार है तुम्हे उसका
कल तक उसकी नज़रे देखती थी बस तुम्हें
आज उसकी नज़रों में कोई और हैं।

Hindi Romance by Dr Sonika Sharma : 111592805

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now