तेरा चेहरा सुबह का तारा लगता है
सुबह का तारा कितना प्यारा लगता है

तुमसे मिलकर इमली मीठी लगती है
तुम से बिछड़ कर शहद भी खारा लगता है

रात हमारे साथ तू जागा करता है
चांद बता तू कौन हमारा लगता है

किसको खबर यह कितनी क़यामत ढा ता है
यह लड़का जो इतना बेचारा लगता है

तितली चमन में फूल से लिपटी रहती है
फिर भी चमन में फूल कंवारा लगता है

Hindi Good Morning by mim Patel : 111770094

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now