23 February संत गाडगे महाराज जी के जयंती पर आप सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई हो
गाडगे महाराज की जीवनी
गाडगे महाराज के नाम से विख्यात संत गाडगे महाराज या गाडगे बाबा एक संत और समाज सुधारक थे. महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया. यह सब उन्होंने भीख मांग-मांगकर बनावाया किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई. उन्होंने धर्मशालाओं के बरामदे या आसपास के किसी वृक्ष के नीचे ही अपनी सारी जिंदगी बिता दी.. गाँवों का विकास और उनकी दृष्टि अभी भी देश भर के कई दान संगठनों, शासकों और राजनेताओं को प्रेरित करती है. उनके नाम पर कॉलेज और स्कूल सहित कई संस्थान शुरू किए गए हैं. उनके बाद भारत सरकार द्वारा स्वच्छता और पानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई. उनके सम्मान में अमरावती विश्वविद्यालय का नाम भी रखा गया है. उनके सम्मान में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संत गाडगेबाबा ग्राम स्वछता अभियान शुरू किया गया था 🙏🙏

Hindi Blog by Harsh Parmar : 111787411

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now