🙏🏻🙏🏻🙏🏻
आप सभी को सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
*दोहा सृजन हेतु शब्द--*
*होली,फाग,रंग,अबीर,गुलाल*
===================

1 होली
जीवन में हर रंग का, अपना है सुरताल।
पर होली में रंग सब, मिलें गले हर साल।।

2 फाग
फाग-ईसुरी गा रहे, गाँव शहर के लोग।
बासंति पुरवाई में, मिटें दिलों के रोग।।

3 रंग
प्रेम-रंग में डूब कर, कृष्ण बजावें चंग।
राधा पिचकारी लिये, डाल रही है रंग।।

4 अबीर
ऋतु बसंत में बह रही, मादक-मंद समीर।
हुई प्रकृति है बावली, माथे लगा अबीर।।

5 गुलाल
दहन करें मिल होलिका, घर-घर उड़े गुलाल।
गले मिलें हम प्रेम से, मन के जलें मलाल।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111863614

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now