विषय - मेरे प्रभु श्रीराम
दिनांक -30/04/2023

श्रीराम का क्या बखान करूं,
कण कण में है मेरे प्रभु राम।
राम नाम का सुमिरन करने से,
प्रसन्न हो जाते जय हनुमान।।

राम नाम को जो भी जपता,
हरि खोलते बैकुंठ के द्वार।
राम का नाम ही सत्य है,
नाम लेने से होता उद्धार।।

रामनाम की महत्व महिमा को,
जिसने भी पहचान लिया।
अधर्म की राह को छोड़कर,
धर्म का ही उसने प्रचार किया।।

राम का नाम लिखने पर तो,
पत्थर भी पानी में तैर गए थे।
जय श्रीराम के जयकारों से,
सारे लोक भी हर्षित हुए थे।।

रामनाम को हृदय में बसाकर,
मुख से राम राम निकालना है।
रामनाम ही जीवन का सत्य है,
इस रहस्यमयी शब्द को जानना है।।

जिंदगी के अंतिम क्षणों में,
कुछ लेकर साथ नहीं जाना है।
राम राम सत्य है सिर्फ,
इसी कथन की आवाज आना है।।

किरन झा मिश्री
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111873006

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now