सभी को देवशयनी आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

हाइकु
--------
1)एकादशी का
महत्व है बड़ा ये
देवशयनी ।

2)क्षीर सागर
पद्मनाभा का धाम
पाते विश्राम ।

3)शुक्ल पक्ष की
आषाढ़ी एकादशी
धूम मचाती ।

4)मंगल कार्य
शुभ न होते जब
हरि सो जाते ।

5)श्रृंगार होता
जगदीश विष्णु का
सजे मंदिर ।

6)शयन काल
भगवान विष्णु का
चार महीने ।

7)पूजा -अर्चना
भावना है मन की
भक्त से जुड़ी।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111883544
Kaushik Dave 3 years ago

जय श्री कृष्णा 🙏

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now