*दोहा सृजन हेतु शब्द--*
*झकोर,विभोर,चकोर,चितचोर,हिलोर*
=====================

झकोर
उमस पूर्ण वातावरण,आई पवन झकोर।
शीतलता सुख दे गई, मन आनंद विभोर।।

विभोर
मानस की चौपाइयाँ, तन-मन करे विभोर।
तुलसी जी का ग्रंथ चहुँ, लुभा रहा चितचोर।।

चकोर
प्रेमी के मन में बसा, प्रियतम चाँद चकोर।
चंद्रयान ने कर दिया, अंत-भ्रमित का शोर।।

चितचोर
आंतरिक्ष में रच दिया, भारत ने इतिहास।
बना विश्व चितचोर यह, अनुसंधानी खास।।

हिलोर
चंद्रयान थ्री ने दिया, विश्व जगत में मान।
उठती हृदय हिलोर है, भारत हुआ महान।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111892634

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now