क्या इस दुनिया से अब और अलग चलना ठीक रहेगा

या जैसी दुनिया चाहे वैसा रहना ठीक रहेगा


कोई एक बात पर जब होने लगे महाभारत

क्या हमको फिर उनसे मोहब्बत करना ठीक रहेगा


जिस जिस से पूछा मैंने घर में आग लगी है कैसे

सबने बोला मत जाओ दोस्त रुकना ठीक रहेगा


मर तो जाना है इस उलझन को सुलझाते सुलझाते

सच भी कहता है सच कह दो सच कहना ठीक रहेगा


रण में रग रग चाहे खून नही हो जंग रहे जारी

मरना बाद यहां पहले तो लड़ना ठीक रहेगा
subhamsaralcp
शुभम् सरल सीपी

Hindi Shayri by Subhamsaralcp : 111903312

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now