आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏


मातृभूमि है मेरी बहुत कीमती....
---------------------------------------
मातृभूमि है मेरी बहुत कीमती इसमें लाखों करोड़ों के हीरे जड़े
हो गए शहीद कितने अनाम, बेखौफ होकर वो अंग्रेजों से लड़ें
जान की परवाह न की कभी मस्तक पर लगा कर रज चल दिए
परिवार के लोगों के आँसू बहे पर विदा लेकर वीर अपनी राह चल पड़े।

माटी का कण- कण है अनमोल यहाँ, कहता है कहानी शहीदों की
दे गए तोहफा अनमोल हमें आजादी का, जलाए रखना है बाती उनकी यादों की
वंदे मातरम का गीत दुहराएं सभी अपने दिलों में प्रीत जगाए सभी
सोने की चिड़िया फिर कहलाए भारत , झड़ी लगी है अब उम्मीदों की।

बच्चा- बच्चा जाने वतन की कहानी, आजादी है शहीदों की अमर निशानी
तिरंगा लहराए सदा शान से, देश में रहे सदा खुशहाली ,दे गए वो कुर्बानी
वे थे मातृभूमि के अनमोल रतन , गर्वित है उन पर भी तो वतन
देश की खातिर हम भी जिएं लुटाएं अपना तन-मन ,धन छोड़ जाएं अपनी भी कहानी ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111915508

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now