आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏

कहीं कन्हैया मटकी तोड़े पकड़े कहीं कलाई
कहीं पे लाला मिश्री चाखे चाटे कहीं मलाई।।

है गोकुल का छटा बावरा मोर पंख पर रीझै
गोपियन के संग करे मसखरी प्रेम पियाला पीजै

नाच नचावै रास रचावै करता सबको बस में
वो नटवर नागर मोहे सूक्ष्म रूप और यश में

दीन विदुर घर भोजन पायो राज भोग ठुकराई
कहीं पे लाला मिश्री चाखे चाटे कहीं मलाई।।

ज्योति प्रकाश राय
भदोही, उत्तर प्रदेश

Hindi Whatsapp-Status by Jyoti Prakash Rai : 111948061

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now