लड़की होना गुनाह है क्या  . . . . . . . . . ❓


क्या गुनाह था मेरा जो जन्म से पहले ही मार दिया ,
एक लड़की होना गुनाह है क्या ? ,
जिसका जन्म से ही तिरस्कार किया . . . ।
लड़कों को जो आपने सम्मान दिया ,
तो लड़कियों को क्यों अपमान दिया . . . ।
लड़कों को जब है पढ़ाई की इजाजत ,
तो लड़कियों को  क्यों सिर्फ घर काम दिया. . . ।
लड़के अगर लड़की से दोस्ती कर तो अच्छा ,
लड़कियों के बात करने पर क्यों उसे पिंजरे में कैद किया . . . ।
लड़कियां कभी अगर तैयार होकर निकल जाए बहार ,
तो उसके कपड़ों पर सबने क्यों कमेंट किया. . . . ।
लड़कियां लड़कों को रिस्पांस दे ,
तो लड़के उनकी तारीफ करते हैं ,
ना बोल दे जो लड़की तो उसका जीना क्यों दुश्वार किया  . . . ।
लड़के कभी प्यार करे तो उसका प्यार प्यार ,
लड़की के प्यार को क्यों सबने कलंक का नाम दिया  . . . ।
लड़के रात-रात भर बाहर रहे ,
तो उसे कोई कुछ नहीं कहता  ,
लड़कियां थोड़ी सी भी देर से आए ,
तो उसके कैरेक्टर पर सब ने क्यों सवाल किया. . . ।
लड़के आवारा गर्दी करें तो कोई कुछ नहीं कहता  ,
लड़की गलत के सामने आवाज उठाये,
तो भी उसे ही क्यों कलंकित किया. . . ।
लड़के भी क्या अजीब है ना ,
खुद की बहन को प्रोटेक्ट करते ,
तो फिर दूसरों की बहनों का जीना क्यों हराम किया. . . . ।
लड़कियों के साथ कोई गलत करे ,
तो आवाज ना उठा कर घर की इज्जत बोलकर,
उसकी जिंदगी के साथ क्यों खिलवाड़ किया  . . . ।
लड़की है तो क्या हुआ उसका सम्मान नहीं होता क्या ,
जो उसे दुनिया में सबने बदनाम किया . . . ।
लडका होया लडकी येतो भगवा कि इच्छा है ,
तो लडको ओर लडकी ओ मे क्यों  भेदभाव  किया . . . ।
लडकी होना गुनाह है क्या   . . . . . . . ❓ ,
जो लडकी को समाज वालोने हर बार गून्हेगार कहा  . . . |


~ Dixita parmar " Spiritual lover "

Hindi Poem by Dixita parmar : 111955948
Narendra Parmar 2 years ago

थोड़ा अपनी सोच बदल दीजिए आप आप एक लड़की हों आप अच्छा लिखती भी हों फ़िर भी दुसरी लड़कियों को हौसला दिजिए आप उनको बताइए आप कि खुद को मा शक्ति का रुप समझिए आप ।। ✔️💯🙏

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now