गर्मी का मौसम है, धूप का ये राज है,
सूरज की किरणें चुभती, हर तरफ सन्नाटा  है।

धरती के रंग फीके, सब कुछ तपता है,
लेकिन मन में एक उम्मीद, हर दिल में जज़्बात है।


यकायक पवन की लहरें, जैसे साज सुनाई दे,
आसमान में बादल छाए, क्या मौसम का बदलाव है?

ताजगी की खुशबू बिखरी, हर जगह बहार है,
क्या मौसम ख़ास है, या यह बस एक सपना है?


चिड़ियों का गीत सुनाई दे, पेड़ों की छाया मस्त है,
हर लम्हा एक नई कहानी, मौसम के बदलाव की कहानी है!


गर्मी की इस तपिश में, छुपा है एक नया सवेरा,
क्या मौसम ख़ास है, या  एक अद्भुत खेल का नजारा है?


संगम है मौसम का, प्यार की खुशी है?
गर्मी की धूप में छिपा, एक नया एहसास है।

हर बूँद में जीवन है, हर रुख़ में कहानी है,
इस मौसम की  अद्भुतता, सच में एक ख़ास बात है?
- Kaushik Dave

Hindi Blog by Kaushik Dave : 111974617

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now