कान्हा संग स्वतंत्रता दिवस
**********
कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही
स्वतंत्रता दिवस की उमंग है
देश विदेश में कृष्ण जन्म का उल्लास
और अपने देश में स्वतंत्रता की बहती बयार है।
जन्माष्टमी के रंग में रंगे हुए हैं लोग
आजादी के दिवस संग आया है संयोग।
गीता के उपदेश से जन-मन को मिलता ज्ञान
और तिरंगा देश का बढ़ा रहा है शान।
हम सब भी द्वय पर्व का करें खूब सम्मान
करें न कुछ ऐसा कोई इस दिवस का हो अपमान।
खुशियों के संग में सब मिल करें तिरंगा मान
श्रीकृष्ण के जन्म पर नाचें, गाएं गान।
यह हमारा धर्म है आप सभी ले जान
देश को भी मान संग करें कृष्ण गुणगान।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111991888

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now