अबीर उड़ता है तो अहंकार भी उड़ जाना चाहिए,
गुलाल लगे तो दिल भी मिल जाना चाहिए।
होली सिर्फ त्योहार नहीं,
रिश्तों को फिर से जीने का बहाना है।
रंग तो एक दिन में धुल जाते हैं,
पर शब्दों के दाग सालों तक रहते हैं।
इस होली सिर्फ चेहरा नहीं,
अपना व्यवहार भी रंगीन कर लेना।