Hindi Quote in Blog by उषा जरवाल

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है
मेरी बढ़ती उम्र का अनुभव - जल
वक्त की बरसात थमने का नाम नहीं ले रही
पर मेरा साहस खड़ा है, अडिग, अचल…
चेहरे पर उभरती रेखाएँ कहती हैं,
कि हर वर्ष ने मुझे और निखारा है…
थकते कदमों के बावजूद भी मैंने
काम से अपना नाता और संवारा है…
भागते वक्त की तेज़ हवाओं में भी
मेरा जुनून दीपक-सा जलता रहा…
अब उम्र नहीं, मेरा हौसला बोलता है—
हर ढलती साँझ में मैं और सँवरती रही ।

Hindi Blog by उषा जरवाल : 112019954
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now