💛तेरे नाम का सुकून 💛
तेरा नाम लबों पे आए, तो सुकून सा मिल जाता है,
जैसे थका हुआ दिल कहीं आराम पा जाता है।
ना तू पास है, ना दूर ही लगता है,
तेरा एहसास हर पल मेरे साथ ही चलता है।
कभी खामोशी में भी तेरी आवाज़ सुनाई देती है,
और भीड़ में भी तेरी कमी महसूस होती है।
ये कैसा रिश्ता है, जो दिखता नहीं…
पर हर धड़कन में तेरा नाम लिखा होता है। 💫
by piyu 7soul