सही तरीके से घर संसार कैसे चलता है ? या चल सकता है ? और
इसके लिए हमें क्या करना चाहिए ?
इसके लिए नंबर एक पर आता है कि,
परिवार के सभी सदस्य भलीभांति जानते, मानते और समझते हो कि,
सही तरीके से पैसे कमाना क्या होता है ? और वह क्यों जरूरी है ?
नंबर दो,
अभी हमारे घर में जितने भी सदस्य कुछ न कुछ धंधा रोजगार कर रहे हैं, और इससे हमारे घर में जो भी कमाई हो रही है,
इस कमाई को हम हमारी जरूरतों के हिसाब से हमें,
कहा-कहा, कैसे और कितना खर्च करना है ? ये सुनिश्चित करें.
और नंबर तीन,
जो अति से भी अति आवश्यक है कि,
अभी हमारी कमाई,
यदि हमारी जरूरतों से बहुत ही कम हो रही हों, या फिर
अभी हमारी जितनी भी जरूरतें हैं, इससे कई गुना अधिक हो रही हैं, फिर भी.....
इनमें से कुछ रकम की बचत तो हमें करनी ही करनी है, क्योंकि
कल किसीने नहीं देखा.
साथ ही साथ
हमें हमारे जीवन में यह बात को तो कभी भी नहीं भूलनी चाहिये कि,
हमें जो चाहिए, जैसा चाहिए वो सिर्फ हमारी सोच है, या फिर वह हमारा सपना है, इसलिए
अभी भले ही हम हमारी सोच को पाले,
अपने सपने को सम्भाले, और वह जरूरी भी है,
क्योंकि अच्छी और बड़ी ख़ाहिशे ही हमारी खुल के जीने की,
जीवन में कुछ और बहतरीन से बहतरीन करने की उम्मीद को जिंदा रखती है, मगर...लेकिन...किंतु....परंतु
बड़ा सोचने के साथ-साथ,
सपने देखने के साथ-साथ,
अभी के हमारे हालात को
कभी भी.....
नजर अंदाज न करें.
फिर हम देखेंगे कि,
हमारा समय हमें हमारे सपनों से भी अधिक प्रदान करेगा, इस के लिए हमें खुद पर, इश्वर पर और समय पर भी रखना है सिर्फ,
धैर्य, संयम और विश्वास.