दिवस-४ /30/04/2026
विषय- मुस्कुराते वक्त
मुस्कुराते वक्त अक़्सर लोग राज़ छिपाते हैं।
दर्द दिल का छिपाने अक़्सर मुस्कुराते हैं।।
मुस्कुराते वक्त फूल ज्यादा सुंदर लगते हैं।
काॅंटों की चुभन को सीने में दबा कर रखते हैं।।
मुस्कुराहट ख़ुशहाल जिंदगी की गवाह है।
और मुस्कुराहट हर ज़ख्मों की दवा है।।
स्वरचित एवं मौलिक
©® डॉ दमयंती भट्ट