इतनी बड़ी self obsessed हूँ कि
खुद के ही फोटोज़ को देखकर घंटों मुस्कुरा लेती हूँ।
खुद को ही निहार लेती हूँ,
अपनी तारीफ़ करते थकती नहीं।
अपने सिवा कोई बेहतर लगता ही नहीं।
गिरती हूँ तो खुद ही संभल जाती हूँ,
रोती हूँ तो खुद को ही गले लगा लेती हूँ।
दुनिया ताली बजाए या नहीं,
मैं अपनी सबसे ज़ोरदार चीयरलीडर हूँ।🫡
अपनी ही नज़र न लगे,
इसलिए कभी-कभी माथे पर काला टीका भी लगा लेती हूँ।🫠
मेरी सबसे पसंदीदा कंपनी...
मैं खुद हूँ।🫣
आख़िर उम्रभर का साथ
सबसे पहले खुद से ही तो निभाना है।
मेरे सारे राज़ भी मुझे मालूम हैं,
और मेरी सारी खूबियाँ भी।
मेरी कमियाँ भी मेरी हैं,
मेरी जीत भी मेरी है,
मेरी हार भी मेरी है।
खुद से रिश्ता इतना गहरा है कि
किसी और के स्वीकार की ज़रूरत नहीं पड़ती।
मैं खुद को रोज़ चुनती हूँ,
क्योंकि दुनिया बदलती रहती है,
पर आईने में दिखने वाला इंसान
हर दिन मेरा इंतज़ार करता है। 🤍