Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दोहा गीत - गठबंधन

मर्यादा के नाम है, गठबंधन आधार।
चले नहीं इसके बिना, अपना ये संसार।।

मतलब इसका गूढ़ है, रखना पड़ता धैर्य।
बिना कहे भारी पड़े, हमें आपको बैर्य।
सब कुछ होता है नहीं, सदा स्वयं अनुसार।
चले नहीं इसके बिना, अपना ये संसार।।

हर रिश्ते का है अलग, भिन्न रूप अरु रंग।
हर कोई कोशिश करे, पड़े न इसमें भंग।
नीति नियम सिद्धांत से, वंचित हर दरबार।
चले नहीं इसके बिना, अपना ये संसार।।

कोई भी इसको नहीं, दे सकता है दाँव।
गठबंधन का है बड़ा, अपना प्यारा गाँव।
कभी सफल होता नहीं, इससे करना रार।
चले नहीं इसके बिना, अपना ये संसार।।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112029450
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now