समय के साथ
अब रहा नहीं जाता,
चलो घर चलो
कुछ फूल तुम चुनोगे
कुछ फूल मैं चुनूँगा।
समय के साथ
अब बिका नहीं जाता,
कुछ कदम तुम बढ़ाओ
कुछ हाथ मैं बढ़ाऊँगा।
समय के साथ
अब गाया नहीं जाता,
कुछ बात तुम कहो
कुछ बात मैं कहूँगा।
समय के साथ
अब चला नहीं जाता,
कुछ आँसू तुम बहाओ
कुछ आँसू मैं बहाऊँगा।
समय के साथ
अब झुका नहीं जाता,
कुछ खड़े तुम रहो
कुछ खड़ा मैं रहूँगा।
*** महेश रौतेला