एक स्त्री कितनी अमर है...
एक स्त्री कितनी अमर है,
ये बताने को पूरा संसार तैयार है।
ना कोई पूजा स्त्री के लिए,
ना कोई तप स्त्री के लिए,
ना कोई व्रत स्त्री के लिए,
ना कोई यज्ञ स्त्री के लिए।
फिर भी...
मृत्यु के अधीन जो पुरुष है,
वो कहलाता है सबल?
और जो जीवन को जन्म देती है,
वो कहलाती है निर्बल?
सोचो...
कौन अमर है?
कौन निर्बल है?
-- by rakshita