अगर आप दो घंटे बिना मोबाइल छुए रह जाते हैं. एक-आध महीने बिना सोशल मीडिया के भी जीवन की कल्पना कर लेते हैं. और ज़िन्दगी की हर अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर किए बिना भी आपको चैन और सुकून मिल जाता है तो बधाई हो आपने इस जीवन में एक अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली है. अब आपको स्थितप्रज्ञ होने के लिए विपस्यना करने की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है.