Hindi Quote in Poem by shilpi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां क्या होती है,
मुझसे मत पूछो,,
मां ना होती तो,,
जिंदगी ही मेरी जिन्दगी कहां होती....

मां ना होती तो,,
ये बगिया न खिली होती,
ये गुलशन न सजा होता,
इसमें मुस्कुराती बहार न होती......

तेरी साड़ी का वो कोना
जिसे पकड़ कर चलना सीखा मैंने,
आंचल की वो छत्र छाया
गोल बिंदी की वो दमक
गर तेरी  प्यार भरी डांट न होती
तो मैं इस मुकाम पर ना होती....


पहली बार जब होठ बुदबुदाये थे,
आंखों ने जब चिलमन उठाए थे,
अबोध मन मेरा जग से जब अनजान था
पर तेरा स्पर्श ,,, मैं खिलखिला उठी थी....

वात्सलय और प्रेम की सूरत थी तू
ममता की साक्षात मूरत थी तू
अपने तो छोड़ो,, गैरों से भी लगाव
धरती पर मानो देवी की पूरक थी तू.....

चली गई वहां ,,
जहां से कोई लौट कर ना आया है
मां की कमी भला कौन भर पाया है,
अपना आशीर्वाद सदा हम पर बनाए रखना
अपनी इस फुलवारी को यूं ही सजाए रखना।


पसंद आई हो आपको हमारी रचना,, तो प्लीज़ हमें फॉलो जरूर कीजियेगा.!!
हम नए हैं इस प्लेटफार्म पर,,तो आपका साथ और सहयोग चाहिए,,हमने एक कहानी भी लिखी है इस ऐप पर,,पर अभी पब्लिश नहीं हुई है।

धन्यवाद - शिल्पी गुप्ता 🙏🙏✍️✍️

Hindi Poem by shilpi : 112037953
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now