मैं और मेरे अह्सास
खफ़ा हो गया
खफ़ा हो गया तो मनाने में वक्त तो लगता हैं ll
सोये हुए को तो जगाने में वक्त तो लगता हैं ll
रूठ जाना तो बड़ी ही आसान बात होती है l
उजड़ी हुई दुनिया सजाने में वक्त तो लगता हैं ll
इतना आसान नहीं होता बताना दिल में छुपा l
राझ की बात को बताने में वक्त तो लगता हैं ll
सखी
डॉ दर्शिता बाबूभाई शाह