"जुनून-ए-दिल को जगा के बैठे हैं,
ख्वाबों को हकीकत बना के बैठे हैं।
राहें दुश्वार हैं, मालूम है,
फिर भी कदम बढ़ा के बैठे हैं।
गिरे हैं कई बार, उठे भी हैं,
गिर कर उठना सीखा के बैठे हैं।
ज़माना हँसता है हम पर,
हम तो ज़माने को हँसा के बैठे हैं।
फ़क़त इतना सुन लो, हम अभी बाक़ी हैं,
दिल में आग, आँख में पानी,
दोनों को साथ लिए बैठे हैं।
इश्क़ को इबादत समझा है,
इबादत को ही इश्क़ बनाए बैठे हैं।
ख़ुद पर यकीन है हमें,
यकीन को ही खुदा बनाए बैठे हैं।"
- Dharmendra Kumar