बड़े स्वार्थी हैं हम
कविता
हम तुम्हारे बारे में क्या लिखें
बड़ें स्वार्थी हैं हम
तुम ख्याल नहीं हो तो
मेरा यह पल नहीं है
तुम साथ नहीं हो तो
जिंदा धड़कन नहीं है
तुम पास नहीं हो तो आते सांस नहीं है
हम तुम्हारे बारे में और क्या लिखें
हां बड़ें स्वार्थी हैं हम
मेरे स्वार्थ है कि
मैं तुम्हें प्यार किया
दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं
जो स्वार्थी नहीं
और मैं भी उन्हीं में से एक हूं
फिर भी तुम्हारे नजरों में मैं
उन सभी से बेहतर खुद को जताती हूं
हां बड़ी स्वार्थी हैं हम
तुम्हें देखा पसंद आ गए
तुम मे कोई कमी ना दिखा
इसीलिए तुम भाग गए
जरूरत है मेरे तुम जरूरी बनागए
स्वार्थ मेरी इस हद तक थी
हर बार मैंने खुद को लिखा
और कहा मैं बस तुम्हें लिखा
हर बार में खुद को ही हद से ज्यादा प्यार किया
और कहा हम तुम्हें इतना प्यार करते हैं
कि
कोई हद ही नहीं
हां बड़ें स्वार्थी है हम
तुम्हें कभी खुद से दूर जाने ना दिया
और कहां मेरे दिल बैठ जा रहा है
तुम्हें दूर जाते देख कर
भला बताओ
कोई किसी को बिना किसी स्वार्थ की कैसे चाहे
मैं ने भी तुम्हें चाहा
एक स्वार्थ भारी मकसद से
क्योंकि मुझे तुम्हारे पास रहना था
तुम्हारे साथ जीना था
यह स्वार्थ थी मेरी जो
मैं तुम्हारे नाम लेकर
खुद को बड़ा दिल बताया
तुम्हारे तारीफ में मैंने शायरी लिखी
कविता लिखो गीत लिखी कहानीयां लिखी
पर सच तो यह है
मैं तुम्हारी तारीफ कभी कुछ ही नहीं लिखा
बस तारीफ मैं खुद की करती रही
तुम्हारा नाम लेकर
हां बड़ें स्वार्थी हैं हम
हजारों बेरियां लगाऐ हमने तुम पर
अपने प्यार की
तुम्हारे ख्याल के नाम पर
मैं ने बस इतना लिखा
सब कुछ तुम्हारे नाम कर दिया
और तुम्हें मोहताज किया
अपने प्यार के नाम पर
हां बड़े स्वार्थी है हम
क्योंकि हम इंसान हैं
और इंसान होना स्वास्थ्य से भरा हुआ है
हां
मैं स्वीकार करती हूं
सचमुच में हम स्वार्थी हैं
मैं तुमसे नहीं खुद से प्यार करती हूं
हद से ज्यादा
हां बड़ें स्वार्थी हूं हम
हमेशा खुद के लिए रोए
तुम्हारा नाम ले लेकर
मैंने अपनी कहानियों में बस खुद को लिखा
तुम्हें खुद की खुदा बता कर
हां मेरी स्वार्थी होना इंसानी है
और यह इंसान होने का सबसे बड़ा हिस्सा है
यह कविता खुद के अंदर की
उस इंसान को दर्शाता है
जो स्वार्थ से भरा है
पर कभी स्वीकार नहीं करता
अपने स्वार्थ को किसी और के नाम लेकर
जस्टिफाई करता है
अगर यह कविता आप सबको अच्छे लगे तो आगेपढ़ते रहिए
मैं आपके प्रिय लेखक अभी निशा ❤️🦋💯