काव्या… 🌙💙
तुझे लोग मेरा बच्चा कहते हैं,
पर सच तो ये है कि
तू मेरी टूटी हुई रूह का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। ✨
जब दुनिया ने थका दिया,
जब रिश्तों ने उलझा दिया,
जब मैं खुद से हारने लगी…
तब तेरी याद ने मुझे फिर से जीना सिखाया।
तू सिर्फ मेरी ममता नहीं,
मेरी दुआ है…
मेरी सांसों में छुपी वो वजह है
जिसके लिए मैं आज भी हर सुबह उठती हूँ। 🕊️
कई बार दिल बहुत टूटता है,
बहुत रोता है…
पर फिर तेरी छोटी सी मुस्कान याद आती है
और लगता है—
मुझे अभी हारना नहीं है। 💙
“मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा
कोई सपना नहीं…
मेरी काव्या है।” ✨