तेरी मुस्कान से मेरी सुबह रोशन हो जाती है,
तेरी बातों से हर शाम खूबसूरत हो जाती है।
जब भी तेरा नाम मेरे लबों पर आता है,
दिल की हर धड़कन प्यार का गीत गाती है।
तेरी आँखों में मैंने अपना जहाँ देखा है,
तेरे बिना हर सपना अधूरा देखा है।
तू पास हो तो वक्त ठहर सा जाता है,
तेरा एहसास हर दर्द भुला जाता है।
मोहब्बत की किताब का सबसे हसीन पन्ना हो तुम,
मेरी हर खुशी, मेरी हर तमन्ना हो तुम।
रब से बस यही दुआ हर बार करते हैं,
तुझे अपनी जिंदगी का हिस्सा कहते हैं।
साथ तेरा मिले तो हर राह आसान लगे,
तेरे बिना ये दिल हर पल वीरान लगे।
मेरी हर धड़कन बस तेरा नाम पुकारे,
तू मिले तो ये जिंदगी प्यार से सँवरे।
- kajal jha