दिल को छू गया कोई
एक ऐसा इंसान मिला,
जो अनजाने ही मेरे दिल को छू गया,
सोचा था उससे थोड़ा दूर हो जाऊँ,
पर जाने क्यों उसका हर लफ़्ज़ अच्छा लगने लगा।
उसकी बातें दिल में उतरने लगीं,
उसकी हँसी चेहरे पर मुस्कान ले आई,
उसका गुस्सा भी अपना-सा लगा,
और उसकी प्यारी बातें दिल को भा गईं।
कभी सोचा था कि दूरी बना लूँ,
पर दिल हर बार उसकी ओर खिंचता गया,
पता ही नहीं चला कब उसकी बातें,
मेरे दिल का एक खूबसूरत हिस्सा बन गईं।
शायद कुछ रिश्तों की कोई वजह नहीं होती,
बस एक मुलाकात दिल में जगह बना जाती है,
और कोई इंसान…
बिना कुछ कहे ही बहुत खास बन जाता है। ❤️
❤️sarwat fatmi❤️