जैसे ही साहिल की फोटोज न्यूज में आती है, तो सब यह देखने के लिए exited हो जाते है कि उसकी वाइफ कौन है आखिर? क्योंकि उन लोगो ने इससे पहले कभी इस लड़की को नही देखा था। इसलिए यह फोटोज क्यूरियोसिटी की वजह से और भी जल्दी वायरल हो जाते है। साहिल और सिमरन अभी घर पर ही रहते है और इस न्यूज के अच्छे से फैलने का इंतजार कर रहे होते है।
इधर आचार्य हाउस में;
राजीव जी हॉल में बैठकर टीवी देख रहे होते है, कि उन्हें भी न्यूज में यह खबर दिखती है, तो वो अपने सोफे से खड़े हो जाते है और जल्दी से सभी को आवाज लगाने लगते है।
राजीव जी - सुहाना जी, किरण, विपिन अरे सब कहां पर हो? सब जल्दी से हॉल में आ जाओ।
सुहाना जी - अरे क्या हो गया ऐसा भी? क्यों इतना जोर से चिल्ला रहे है आप?
किरण - क्या हुआ पापा? क्यों बुलाया हमे अभी? विपिन भी उसके साथ ही आ रहा होता है, लेकिन वो कुछ पूछता नही है।
राजीव जी - यह टीवी पर न्यूज देखोगे, तो तुम भी समझ जाओगे कि मैं इतनी जोर से क्यों चिल्लाया! और वो टीवी की वॉल्यूम बढ़ा देते है। टीवी में न्यूज रिपोर्टर बोल रहा होता है कि;
न्यूज रिपोर्टर - यह देखिए दर्शकों, जिस दिन का हमे बेसब्री से इंतजार था, सोचा नही था कि वो इस तरह से आएगा! मेहता प्रोडक्शन हाउस के मालिक के बेटे "साहिल मेहता" ने सिक्रेटली अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है दोस्तो! और उनकी वाइफ का अभी तक पता नही चला है कि वो कौन है? यह देखिए, हमारे पास सिर्फ उनकी तस्वीर है। यही है "मिसेज साहिल मेहता" ! तस्वीर देखते ही किरण और उसके सभी घर वालो का मुंह खुला का खुला रह जाता है। सिमरन, यहां पर कैसे आई?
विपिन - और यह अब तक जिंदा है, लेकिन कैसे? विपिन के ये बोलते ही सभी परिवार वाले उसकी तरफ देखने लग जाते है।
किरण - बात जिंदा की नही है। लेकिन यह ऐसे दुनिया के सामने कैसे आ सकती है, भला? यह मुझसे ज्यादा फेमस कैसे हो सकती है? अब तो सारी लाइमलाइट यही लेकर चले जायेंगे! फिर हमारा क्या? और वो गुस्से में टेबल पर कांच का गमला रखा होता है, उसे उठाकर टीवी की तरफ फेंक देती है। जिससे टीवी का ग्लास भी टूट जाता है, और टीवी बंद हो जाती है।
राजीव जी और सुहाना जी से, किरण की ऐसे हालत नही देखी जा रही थी। जिस बेटी के चेहरे पर वो हमेशा मुस्कान चाहते थे, उसके चेहरे पर तकलीफ देखकर उन्हें भी सिमरन पर गुस्सा आ रहा था। तभी विपिन, किरण के पास जाता है और उसे कंसोल करता है। फिर उसे सोफे पर बिठाता है।
विपिन - अब जो हुआ, सो हुआ! आप लोग ये मत सोचिए कि सिमरन दुनिया के सामने आ गई है। बल्कि अब हमे यह सोचना है कि इसे और ज्यादा फेमस होने से कैसे रोका जाए? क्योंकि जैसे जैसे यह फेमस होती जाएगी, वैसे आप सभी के बारे में भी पता चल जायेगा कि आप ही उसका परिवार हो! और सिमरन को मीडिया का सपोर्ट मिलते ही वो आप सभी की सच्चाई सामने लेकर आ जाएगी।
किरण - तुम बिल्कुल सही कह रहे हो विपिन! हमे जल्दी से जल्दी कुछ करना होगा। मैने साहिल मेहता के बारे में बहुत सुना है,यह बहुत फेमस कंपनी का मालिक है, और बहुत पावरफुल पर्सन है। उसने कही बार मुझे भी एल्बम बनाने का ऑफर किया था, लेकिन मैने मना कर दिया था। और इसका reason तुम जानते ही हो!
राजीव जी - अगर इस लड़की ने सभी को बता दिया कि ये हमारे घर की बड़ी बेटी है तो हम क्या करेंगे?
सुहाना जी - मैने तो पहले ही कहा था कि आप सब सोच समझकर सब काम करिएगा,पर मेरी सुनता कौन है यहां पर!
राजीव जी - अब हमे आगे के बारे में सोचना होगा, इससे पहले कि ये लड़की कोई तमाशा करे!
किरण - मैं कह रही हूं पापा, अगर आपने कुछ नही किया तो मैं सभी को बता दूंगी कि सिमरन..............उसकी बात बीच में ही काटते हुए विपिन बोला;
विपिन - उसकी जरूरत नही पड़ेगी डार्लिंग! वो तो हमारा ब्रह्मा अस्त्र है। उसे अभी निकालना सही नही है। अभी हमे कुछ और सोचना होगा! और सबसे पहले इस साहिल को भी थोड़ा कंट्रोल मे लाना होगा। मैं बहुत अच्छे से जानता हुं इसे! मुझसे तो हमेशा से जलता आया है। इसलिए वो मुझे नुकसान जरूर पहुचायेगा! विपिन ने कुछ सोचते हुए बोला।
किरण - हमे यह पता करना होगा कि सिमरन आखिर साहिल से कब मिली और इनकी शादी तक बात कैसे पहुंची? उसने थोड़ा गुस्से में बोला।
इधर मुंबई तक यह बात फैल चुकी थी कि साहिल मेहता ने एक unknown लड़की, जो उनकी गर्लफ्रेंड थी, उससे शादी कर ली है। यह बात जैसे ही गोपाल जी और वेदना जी को पता चलती है तो वो साहिल को फोन करते है। साहिल के फोन उठाते ही गोपाल जी उस पर सवालों का गुबार खड़ा कर देते है।
गोपाल जी - यह क्या बचपना है साहिल? तुम्हारी गर्लफ्रेंड कब से थी? और थी, तो हमे बताते तो सही एक बार! क्या तुमने हमे इस लायक भी नही समझा कि हमे अपने इतने बड़े फैसले में शामिल करो? और यह चुप चाप शादी करने का कारण जान सकता हुं मै? अब चुप क्यों हो? बोलो कुछ?
साहिल - पापा, IAM SORRY. मैने आपको और मम्मी को hurt किया है, लेकिन यहां हालात ही कुछ ऐसे थे कि मुझे शादी करनी पड़ी। तभी तानिया, जो कि साहिल के पास ही खड़ी होती है, उससे फोन ले लेती है, और बोलती है ;
तानिया - हेलो पापा, सिमरन बहुत अच्छी लड़की है। आपको और मम्मी को भी बहुत पसंद आएगी, देखना! हमे तो नाज है अपने भाई की choice पर!
गोपाल जी - तानिया, तुम फिर आ गई अपने भाई की तरफदारी करने! तुम जानती हो कि हमे जल्दबाजी नही पसंद! तुम्हारे साथ जो हुआ है, उसके बाद साहिल को थोड़ा तो सब्र रखना चाहिए था।एक बार हम लोग अच्छे से उस लड़की को, और उसके परिवार वालो को देख लेते तो सही रहता।
तानिया - पापा प्लीज! आप बार बार बीती बातों को बीच में मत लाया करिए! मैं सब कुछ भूलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं, तो आप भी सब भूल जाइए! और हां, सिमरन बहुत अच्छी लड़की है, trust me.
गोपाल जी - ठीक है बेटा, अगर तुम कहती हो तो हम मान लेते है। हम कुछ दिनों में यहां का काम निपटाकर फिर आगरा आते है। फिर वही देखेंगे कि तुम जो कह रही हो, वो सही है या नही! और वो फोन रख देते है।
साहिल - थैंक यू दीदी! आप हर बार मुझे पापा से बचा लेते हो! [पर तानिया कही खोई हुई होती है, तो कोई जवाब नही देती है। ] दीदी, क्या हुआ? आप कहां खो गई?
तानिया - कही नही! पापा ने कहा है कि वो थोड़े दिनों में यहां आने वाले है। फिर देखते है कि क्या होता है। अच्छा साहिल, मैं अपने कमरे में जा रही हुं। तुम और सिमरन डिनर ले लेना, मैं बाद में खाऊंगी! और वो चली जाती है।
सिमरन पीछे सीढ़ियों पर ही खड़ी होती है, और वो तानिया की मायूसी नोटिस कर लेती है, लेकिन वो कुछ बोलती नही है।
साहिल समझ जाता है कि वही बात फिर से तानिया दीदी को परेशान कर रही होगी। लेकिन वो उसमे उनका दर्द बांट भी नही सकता था। इसलिए वो और भी दुखी हो जाता है।