Agent Tara - 6 in Hindi Thriller by Pooja Singh books and stories PDF | Agent Tara - 6

Featured Books
Categories
Share

Agent Tara - 6

     तारा पर खतरा...

यह सुनते ही तारा का नियंत्रण टूटने के कगार पर पहुँच गया, लेकिन उसने खुद को संभाला.

आप मुझसे क्या चाहते हैं? उसने पूछा.
समीर ने साफ कहा, मुझे बाहर निकलना है. और उसके बदले यह डेटा तुम्हारा।
जब तारा बाहर निकली, उसका दिमाग भारी था. उसने फोन वापस लिया और बिना रुके गाडी में बैठ गई.
बेस पहुँचते ही उसने पूरा सच कबीर के सामने रख दिया.
कबीर ने फाइल देखी और गहरी सांस ली. मतलब असली दुश्मन अब सामने आने वाला है।
हाँ, तारा ने कहा. और वह वर्दी पहनता है।
कमरे में सन्नाटा छा गया.
यह वह मोड था जहाँ कहानी बदल जाती है. अब लडाई सिर्फ अंडरवर्ल्ड से नहीं थी. अब सवाल यह था कि सिस्टम के अंदर कितनी सडांध है.
और सबसे खतरनाक बात यह थी—
रुद्राक्ष अभी भी सोच रहा था कि तारा उसकी है.
जबकि असल में.
खेल अब पूरी तरह पलट चुका था.
बेस के साइलेंट Room में सन्नाटा था. स्क्रीन पर खुली फाइलें, नाम, ट्रांजैक्शन लॉग्स और मूवमेंट चार्ट एक- एक कर सामने आ रहे थे. हर नया डेटा एक नई परत खोल रहा था, और हर परत के नीचे वही सच्चाई थी—रणविजय मेहता पर हमला किसी एक आदमी की साजिश नहीं था, यह एक चेन थी. और उस चेन के कुछ लिंक वर्दी पहनते थे.
कबीर ने कुर्सी से उठते हुए कहा, हमें बहुत सावधानी से चलना होगा. अगर हमने गलत आदमी पर हाथ रखा, तो पूरी टीम एक्सपोज हो जाएगी।
तारा खडी थी, हाथ बाँधे हुए, आँखें स्क्रीन पर टिकी हुईं. उसके लिए यह अब सिर्फ एक केस नहीं था. यह उसके पिता की जिंदगी, उसकी पहचान और उन दो सालों का हिसाब था जो उसने तारा बनकर जिए थे.
समीर अगला कदम उठाएगा, तारा ने कहा. और वह रुद्राक्ष के जरिये होगा।
या रुद्राक्ष उसके जरिये, सिया ने जोडा.
कबीर ने तारा की तरफ देखा. तुम्हें फिर उसी सर्कल में वापस जाना होगा।
तारा ने बिना हिचक सिर हिला दिया. मैं तैयार हूँ।
अगले दिन एनजीओ के ऑफिस में माहौल सामान्य था. बच्चे अपनी क्लास में थे, फील्ड वर्कर्स Meeting में और बाहर मीडिया के लिए एक छोटा सा इवेंट प्लान हो रहा था. लेकिन तारा जानती थी कि यही जगह अब निगरानी में है.
रुद्राक्ष दोपहर में आया. वही आत्मविश्वास, वही ठंडी मुस्कान. लेकिन इस बार उसकी आँखों में कुछ अलग था—एक बेचैनी, जो छुपाई जा रही थी.
तुम आजकल बहुत बिजी हो, उसने तारा से कहा.
काम बढ गया है, तारा ने सहज जवाब दिया. ट्रस्ट बडा हो रहा है।
रुद्राक्ष ने कुर्सी खींची और बैठ गया. या फिर तुम कहीं और भी काम कर रही हो?
तारा ने उसकी आँखों में देखा. अगर ऐसा होता, तो क्या आप बता पाते?
एक सेकंड के लिए दोनों के बीच खामोशी रही. फिर रुद्राक्ष हँसा. मुझे स्मार्ट लोग पसंद हैं।
उसने जेब से एक छोटा सा पेन निकाला और टेबल पर रख दिया. इसे अपने पास रखो।
तारा ने पेन उठाया. उसे तुरंत समझ आ गया—यह सिर्फ पेन नहीं था.
क्यों? उसने पूछा.
क्योंकि कुछ लोग तुम्हें देख रहे हैं, रुद्राक्ष ने कहा. और मैं चाहता हूँ कि मुझे भी सुनाई दे।
यह सीधा ऑफर नहीं था. यह चेतावनी थी.
बेस पर पहुँचते ही तारा ने पेन सिया को दिया. जांच में साफ हो गया कि उसमें ऑडियो ट्रांसमीटर था.
वह अब शक में है, सिया ने कहा.
शक नहीं, कबीर बोला, वह कन्फर्मेशन चाहता है।
उसी वक्त एक नया अलर्ट आया. एक फाइल अनलॉक हुई थी—एक ऐसा नाम जो अब तक छुपा था.
आईपीएस अरुण देशमुख.
कमरे में सन्नाटा छा गया.
वह उस रात रणविजय मेहता की सिक्योरिटी रूट में बदलाव का जिम्मेदार था, सिया ने कहा.
कबीर ने आँखें बंद कीं. मतलब सिस्टम का अंदरूनी आदमी सामने है।
तारा की साँस गहरी हो गई. और वह अभी भी पावर में है।
शाम को कबीर अकेले तारा के पास आया. एक बात साफ कर लें, उसने कहा. यह रास्ता अब और खतरनाक है. अगर तुम चाहो तो—”
नहीं, तारा ने उसे बीच में ही रोक दिया. अब पीछे हटने का ऑप्शन नहीं है।
कबीर ने कुछ सेकंड उसे देखा. उसके चेहरे पर चिंता साफ थी, लेकिन आवाज में पेशेवर सख्ती थी. ठीक है. लेकिन अब से हर मूव मैं जानूँगा।
तारा ने सिर हिलाया. और हर रिस्क मैं लूँगी।
अगली मुलाकात समीर के साथ एक अलग जगह हुई. इस बार वह ज्यादा सतर्क था.
तुम्हारे आसपास हलचल बढ रही है, उसने कहा.
आप भी तो खेल का हिस्सा हैं, तारा ने जवाब दिया.
समीर ने झुककर धीरे से कहा, अरुण देशमुख अब घबराया हुआ है. और घबराए लोग गलतियाँ करते हैं।
तो हम इंतजार करेंगे, तारा ने कहा.
नहीं, समीर बोला. हम उसे मजबूर करेंगे।
उसने एक डॉक्यूमेंट आगे बढाया. एक फर्जी ऑपरेशन. जिसमें वह खुद फँसेगा।
तारा ने फाइल देखी. यह जोखिम भरा था, लेकिन असरदार.
अगर वह गिरा, तारा ने कहा, तो पूरा नेटवर्क हिलेगा।
और तभी रुद्राक्ष बाहर आएगा, समीर ने कहा.
बेस पर प्लान तैयार हुआ. एक नकली अंडरकवर डील, एक लीक की गई सूचना और एक तय समय.
सब कुछ सही चल रहा था. जब तक कि एक अनजान Call नहीं आई.
कबीर का फोन बजा.
दूसरी तरफ से आवाज आई, अगर तारा जिंदा चाहिए, तो ऑपरेशन रोक दो।
कबीर की उँगलियाँ कस गईं.
यह पहली बार था जब दुश्मन ने नाम लेकर वार किया था.
मतलब एक ही था—
तारा अब सिर्फ शक नहीं, टारगेट बन चुकी थी.
और खेल अब उस मोड पर पहुँच गया था जहाँ एक गलती.
किसी की जिंदगी ले सकती थी.
Call cut होने के बाद भी कबीर का हाथ फोन पर जडा रहा. कमरे में मौजूद हर इंसान समझ गया था कि अब हालात बदल चुके हैं. यह कोई ब्लफ नहीं था. कॉलर को तारा का नाम पता था, उसकी लोकेशन का अंदाजा था और ऑपरेशन की टाइमिंग भी.
वो हमें देख रहे हैं, सिया ने धीमी आवाज में कहा.
कबीर ने तुरंत फैसला लिया. प्लान A रोक दो. अभी नहीं, लेकिन धीमे- धीमे. कोई अचानक मूवमेंट नहीं चाहिए।
और तारा? सिया ने पूछा.
कबीर ने एक पल के लिए आँखें बंद कीं. वह वहीं रहेगी जहाँ दुश्मन उसे देख सके. लेकिन छू न सके।
उधर एनजीओ ऑफिस में तारा को बेचैनी महसूस हो रही थी. यह डर नहीं था, यह वह अनुभूति थी जो उसे हमेशा हमले से पहले होती थी. जैसे कोई अदृश्य हाथ गर्दन के पास मंडरा रहा हो.
रुद्राक्ष देर से आया. इस बार उसका आत्मविश्वास बनावटी था.
तुम्हें पता है, उसने बैठते हुए कहा, कुछ लोग बहुत जल्दी ऊपर चढना चाहते हैं।
तारा ने फाइल बंद की और उसकी तरफ देखा. और कुछ लोग ऊपर रहकर गिरने से डरते हैं।
रुद्राक्ष की आँखें सिकुडीं. तुम बहुत बोलने लगी हो।
या शायद अब सुनना बंद कर चुकी हूँ, तारा ने जवाब दिया.
यह पहली बार था जब उसने उसे सीधे चुनौती दी थी. रुद्राक्ष ने महसूस किया कि अब वह पूरी तरह कंट्रोल में नहीं है.
आज रात एक Meeting है, उसने कहा. तुम चलोगी।
तारा जानती थी—यह आमंत्रण नहीं, आदेश था.
बेस में यह खबर पहुँचते ही सायरन नहीं बजा, लेकिन Tension जरूर बढ गया.
यह वही रात है, सिया ने कहा. वे उसे परखेंगे. या खत्म करेंगे।
कबीर ने स्क्रीन पर लोकेशन देखी. हम उसे अकेला नहीं छोडेंगे।
अगर हम ज्यादा पास गए, सिया बोली, तो उसे शक पक्का हो जाएगा।
कबीर ने ठंडी आवाज में कहा, तो मैं नियम तोडूँगा।
सब उसकी तरफ देखने लगे.
मैं खुद फील्ड में रहूँगा, उसने कहा. ऑफिशियल नहीं. शैडो में।
यह फैसला खतरनाक था. अगर पकडे गए, तो न सिर्फ Mission बल्कि पूरा विभाग सवालों में आ जाता.
रात का अंधेरा गाढा था. Meeting की जगह एक पुराना वेयरहाउस था—वही क्लासिक लोकेशन जहाँ गैरकानूनी सौदे होते हैं और कानून पहुँचने से पहले सब गायब हो जाता है.
तारा अंदर गई. चेहरा शांत, चाल सामान्य. अंदर चार लोग थे. रुद्राक्ष, समीर, एक अजनबी और. अरुण देशमुख.
तारा ने उसे तुरंत पहचान लिया. वही चेहरा जो उसने फाइलों में देखा था. वही आदमी जिसने उसके पिता की सुरक्षा बदल दी थी.
अरुण ने उसे देखा और हल्की मुस्कान दी. तो यही है वो लडकी।
लडकी नहीं, रुद्राक्ष ने कहा. एसेट।
तारा का खून खौल उठा, लेकिन वह चुप रही.
अरुण ने आगे झुकते हुए कहा, तुम्हारे पिता ईमानदार आदमी थे. बहुत ईमानदार।
यह जानबूझकर कहा गया था.
ईमानदारी महँगी पडती है, तारा ने जवाब दिया.
अरुण हँसा. इस सिस्टम में हाँ।
बाहर, छतों के बीच, कबीर निगरानी कर रहा था. उसका ईयरपीस हर शब्द पकड रहा था.
वह उसे उकसा रहा है, सिया की आवाज आई. कंट्रोल में रहो।
लेकिन अंदर हालात बिगड रहे थे.
अरुण ने अचानक कहा, हमें यकीन चाहिए कि तुम हमारे लिए काम कर रही हो।
कैसे? तारा ने पूछा.
अरुण ने टेबल पर एक फोटो रखी.
वह फोटो कबीर की थी.
तारा की उँगलियाँ कस गईं.
इसे खत्म करो, अरुण ने कहा. अभी।
कमरे में सन्नाटा छा गया.
यह टेस्ट नहीं था. यह फैसला था.
बाहर कबीर को समझ आ गया. उसने बिना सोचे रेडी पोजिशन ली.
कबीर, रुको, सिया की आवाज आई. अगर तुम अंदर गए—”
तो तारा जिंदा रहेगी, उसने कहा.
अंदर तारा ने गहरी साँस ली. उसने फोटो उठाई, देखी, और फिर टेबल पर रख दी.
मैं काम अकेले करती हूँ, उसने कहा. और अपने तरीके से।
अरुण की आँखें तेज हो गईं. यह तरीका पसंद नहीं आया।
तभी बाहर एक धमाका हुआ. छोटा, नियंत्रित. बिजली गई. अंधेरा छा गया.
यह कबीर था.
अगले दस सेकंड में सब कुछ बदल गया. चीखें, भागदौड, गोलियों की आवाज.