The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
मैं भी गलत आदतों की शिकार हुईं हूं मैने भी जुआ खेला है अपनी जिंदगी का सरकारी मैडम बनने के लिए अपनी जिंदगी दाँव पर लगा दी। युधिष्ठिर के समान एक के बाद एक बाजी हारती गई पहला दाँव मेरे बचपने पर लगा परिपक्वता इतना जल्दी आई कि मैं ये दाँव हार गई। दाँव मेरे चरित्र पर लगा असफलता ने उसको ओर उजागर कर दिया ये दाँव भी में हार गई। दाँव मेरी खुशियों पर लगा ओर मुझे इस बाजी पर भी हार का सामना करना पड़ा। दाँव मेरी जवानी पर लगा किताबों में भटके हुए वो भी निकल गई और में हार गई। अन्ततः दाँव मेरे सम्पूर्ण अस्तित्व पर लगाया गया जब विपक्ष में अपने ही खेल रहे हो तो ये बाजी भी मैं कैसे जीत सकती हूं। अब बस भरी सभा में मेरी अपमानित होने की बारी आ गई। मुझे पूरा विश्वास है मेरी लाज बचाने कृष्ण जरूर जायेंगे।। ✍️ अंतिमा 😊
बचपन में जहां 1 महीने पहले जन्मदिन मनाने का उतावलापन रहता था। परिपक्व होने पर 365 दिनों में सबसे महनूस दिन भी वही लगता है ।। ✍️ अंतिमा 😊
मैं किसी high cafe में जाना चाहती हूं। 2 कप cold coffee के order करना चाहती हु एक अपने लिए....... ओर दूसरा भी अपने ही लिए ..... बाकी आपने जो सोचा वो भी ठीक था। ✍️ अंतिमा 😊
अक्सर चाय lover कॉफी date पर जाया करते है ✍️ अंतिमा 😊
पहली बार पत्थर की मूर्ति पर भरोसा कर रही हूं मेरा भरोसा टूटने मत देना माधव। इतना टूट चुकी हूं तुम्हारी बनाई सृष्टि के जीवो पर विश्वास नहीं होता मुझ पर अनेक उंगलियां उठ चुकी है उनका जवाब मुझे अपने परिणाम से देना है अब बात मेरे चरित्र पर आ गई है गोविंद एक कागज का टुकड़ा मेरा भविष्य निर्धारित करेगा ✍️ अंतिमा 😊
अगर मैं सफल नहीं हुई तो..... अपनी स्ट्रगल की कहानी कैसे बताऊँगी। अंगुलियों पर पेन के निशान, आँखो के काले घेरे कैसे दिखा पाऊंगी। कैसे यकीन दिला पाऊंगी मैने भी बहुत मेहनत की असफल लड़की का स्ट्रगल सुनना कौन चाहेगा। लोगो की नजरों में महान कैसे बन पाऊंगी ✍️ अंतिमा 😊
मैने अपनी जिंदगी के सारे रंग फीके कर दिये ना में टॉपर की तरह सही से पढ़ पाई ना ही बिगड़ कर जिंदगी खुल कर जी पाई मैं बहुत साधारण रह गई मुझे बहुत याद आते है वो दिन अफसोस मै मेरी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाई।। ✍️ अंतिमा 😊
मैं मीरा बनना चाहती हूं.... पूरे समर्पण के साथ तुम में लीन होना चाहती हूं। ✍️ अंतिमा 😊
अधिकांश पतियों को शिकायत रहती है अपनी पत्नी से "मैं तुमसे प्यार तो बहुत करता हूं बस जता नहीं पाता" । मैं कहती हूं तुम्हें प्यार जताना सीखना होगा.... तुम्हारी पत्नी ने तुम्हे खुश रखने के लिए खाना बनाना सीखा, कपड़े धोने सीखे, घर का काम करना सीखा ओर सबसे बड़ी बात अपनो के बिना रहना सीखा। उसने तुम्हारे लिए अपना अस्तित्व खो दिया क्या तुम उसे अपना प्यार नहीं जता सकते जिसकी वो हकदार है। उम्र में तुमसे छोटी लड़की मां जैसा दुलार कर सकती हैं, पिता जैसे समझा सकती है, दोस्त की तरह साथ दे सकती है। कई रिश्ते एक साथ निभा सकती है ओर तुम उसके लिए प्यार जताना नहीं सीख सकते। अपने पत्नी धर्म को साबित करने के लिए हर 2 घंटे में खाने वाली लड़की तुम्हारी दीर्घायु के लिए भूखे पेट रह सकती है। छोटी सी चोट लगने पर रो- रो कर घर सिर पर उठाने वाली लड़की तुम्हे पिता का सुख देने के लिए अपना पेट चीरा सकती है। अपने घर की राजकुमारी तुम्हारे घर की नौकरानी बन सकती हैं। ओर तुम उसके लिए प्यार जताना नहीं सीख सकते। प्यार जातने के लिए कोई डिग्री नहीं लेनी पड़ेगी.... जब वो रसोई में काम करे थोड़ा उसका हाथ बंटा दो। महीने के नाजुक दिनों में एक कप चाय बना कर पिला दो। जरूरत के सामान दिला दो, बाजार की थोड़ी सैर करवा दो। गर्व से अपनी पत्नी होने का परिचय लोगों को करवा दो। " मैं हु तुम्हारे साथ हमेशा " बस इतना कह कर उसे दुनिया की सबसे lucky स्त्री बना दो। बस तुम इतना प्यार जता दो बस तुम इतना प्यार जता दो।। ✍️ अंतिमा 😊
मैं थोड़ी खुदगर्ज बनूँगी मंदिर की चौखट पर बेटा होने का धागा बांधूंगी। नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं बेटी मुझे बोझ लगेगी। बस किसी बाप के कलेजे के टुकड़े को नाजों से रखूंगी। धारा -498 का मैं विरोध करूंगी लड़की के पिता को कर्जदार होने से बचाऊंगी। किसी के पराये धन को अपने घर में वैभव लक्ष्मी का दर्जा दूंगी। उसके आने से मेरे घर का आंगन सूना ना रहेगा। रसोईघर में अन्नपूर्णा वास करेगी दो कुलों की वो शान बनेगी। थोड़ी मॉडल सास मैं बनूंगी, funny reels उसके साथ share करूंगी। उसके आने से मेरा पद बढ़ जाएगा मैं मां से सास बन जाऊंगी। अपने बेटे का सौदा करके अपने लिए बहू के रूप मे बेटी लेकर आऊंगी।। ✍️ अंतिमा 😊
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser