Quotes by Arati in Bitesapp read free

Arati

Arati Matrubharti Verified

@arrugochhayat04gmail.com171627
(12.6k)

पुरुष एक वफ़ादार औरत को भी कहाँ संभाल पाता है -

कभी उसे ज़िम्मेदारियों के बीच खो देता है,

कभी अपनों की ख़ातिर उसका हाथ छोड़ देता है...

और कभी अपनी ही ख़ामोशी से उसे इतना अकेला कर देता है कि वो साथ होते हुए भी उससे दूर हो जाती है।

फिर एक दिन... उसे खोने का अफ़सोस तो होता है,

मगर तब तक वो औरत ख़ुद को संभालना सीख चुकी होती है।

आरती 🌷

Read More

न होगा कोई पुनर्जन्म,
न मिलेगा कोई ब्रह्माण्ड दूसरा।
यदि आपने प्रिय को यहां खो दिया,
मानो अनंत काल तक खो दिया।

फिर न यह रूप होगा,
न यह नाम होगा,
न इस तरह सुकून देती हुई शाम होगी।

जो समेट सकते हो,
इसी एक जीवन में समेट लो,
क्योंकि इसके बाद सिर्फ एक अंतहीन सूनापन होगा।

न फिर यह सावन बरसेगा,
न फिर यह तड़प होगी,
न फिर दो रूहे इस तरह मिलने को रोएगी।

जो आज है, बस यही सच है मेरे दोस्त,
बिछड़ गए तो फिर ख्वाबों में मिलकर भी न मिलेगा।


Arati 🌷

Read More

रिश्ता तो दोनों का होता है, पर उसे बचाने की पूरी ज़िम्मेदारी अक्सर एक औरत पर आ जाती है, जो हर बार खुद को तोड़कर भी उसे जोड़ने की कोशिश करती है।


ऐसा क्यों,,,,,??

Read More

someone: इतने गलतियां करने पर भी लड़कियां क्यों प्यार करती रहती हैं।

Le Me: “लाख गलती करे वो अभी नादान हैं,
आखिर है तो मेरी मोहब्बत।”
बस यही सोच कर लड़कियां रिश्ते निभा जाती हैं।

Read More

अधिक महत्वपूर्ण है। 🍁✨

कौन, कहाँ, कब, किस वक्त साथ छोड़ देगा तुम्हें पता भी नहीं चलेगा,
फिर ज़िंदगी भर तुम्हारी आँखें उसे देखने को तरसेंगी,
जो आपका प्रिय है समय रहते उसके साथ खूब जी लो
.
.
क्यों कि मृत्यु कभी किसी का इंतजार नहीं करती।
(और ये संसार का सबसे कड़वा सच है)
.
.
.
आरती 🍁

Read More

अपने आप से! 🌸

To Understand 😌

ज़माने भर की सियासत (politics) से थक कर,
इंसान घर आता है,
पर जब घर ही सियासत बन जाए,
तो वो कहां जाता है?
जहां मोहब्बत होनी चाहिए थी,
वहां चाल चली जाती है,
घर के लोग ही जब मास्क लगाएं,
तो पहचान ढूंढी जाती है
- Arati🍁

Read More