Quotes by shilpi in Bitesapp read free

shilpi

shilpi

@guptashilpi1977gmail.com615587


काश !! होती दुनिया इतनी हसीन,,
जैसे  दरवाज़े मनभावन रंगीन,
गम न कोई अंदर आ पाता,
दुःख बाहर से ही चला जाता,
उदासी न बिखेरती छाया,
बिछोह का न पड़ पाता साया,
बस खुशियों की होती खटखटाहट,
प्रेम की बस  होती बिखराहट,
चहुं ओर बस प्यार बरसता,
दिल अकेला न कोई तरसता,
उगती बस सुख की फसल हर ज़मीन,
होता कोई काश!ऐसा दरवाज़ा रंगीन।।

धन्यवाद-शिल्पी गुप्ता 🙏

प्लीज़ फॉलो

Read More

शहनाई की गूंज, गेंदे के फूलों की मादक महक और हवन कुंड से उठते पवित्र धुएं ने उस पुरानी हवेली के विशाल प्रांगण को एक जादुई आभामंडल से भर दिया था।

हवेली की वह पुरानी छत, जिसकी पारंपरिक गाटर-पटिया की मज़बूत नींव इस बात की गवाह थी कि इस घर में रिश्ते भी उसी मज़बूती से बांधे और निभाए जाते हैं।

आज उसी छत के नीचे एक नई कहानी की शुरुआत हो रही थी।


​मंडप के बीचों-बीच वेदी की अग्नि प्रज्वलित थी। लाल सुर्ख जोड़े में सजी  दुल्हन अपनी नज़रें नीची किए बैठी थी।

हम पहली बार इस ऐप पर कहानी प्रकाशित करने जा रहे हैं,,,
जल्द ही पढ़िए
Half Marriage.. एक अनकही कहानी ❣️

फॉलो करना मत भूलियेगा...

Read More

हमारी कहानी "नई बहु" और "कुदरत का कानून"जल्द ही इस ऐप पर प्रकाशित होने वाली हैं....उम्मीद है आप सब का सहयोग और स्नेह मिलेगा..!!!उम्मीद करते हैं कि आप हमें फॉलो अवश्य करेंगे,,इस ऐप की कार्यशैली हमें अभी पता नहीं है,अत: आपके साथ की जरूरत है....वैसे हम मातृभारती पर सालों से लिख रहे हैं....
shilpi gupta 'anu' के नाम से,,,आप वहां भी हमें फॉलो कर सकते हैं।

वैसे हमारी यू ट्यूब पर भी कहानी हैं

https://youtu.be/dEOI0BOhylk?si=hw1qA58KSNF8ZabK
धन्यवाद-😊🙏

Read More

प्लीज़ हमारा यू ट्यूब चैनल फॉलो कीजिए,,,वहां आपको हमारी कहानियां देखने को मिलेंगी,,,आज ही एक नई कहानी अपलोड की है।
इस ऐप पर हमारी पहली कहानी 3 अक्टूबर को आएगी...

https://youtu.be/dQFGP8OpHFw?si=V9YdARYtpXmVAlUD

धन्यवाद

Read More

खुशी के लिए बहुत सारा पैसा,,धन,,दिखावा या आडम्बर की जरूरत नहीं होती,,,,संतुष्ट रहना यानी संतोषी होना ही सबसे बड़ी खुशी है,,और आज कल के समय में अगर आप स्वस्थ हैं,,तो शायद इससे बड़ी खुशी की बात कोई है ही नहीं

शिल्पी गुप्ता 🙏
प्लीज़ फॉलो

Read More

माल न रखावे आपूनो,चोर ए गारी देय..

मतलब जब खुद अपने सामान की रक्षा नहीं कर पाए तो चोर को गाली दे रहे हैं।
मतलब,सोशल मीडिया का नशा अपने लिए ही गड्ढा खोद रहा है,,पहले सोशल मीडिया पर अपने धन,,और सामान का दिखावा करो,,यानी 'अटेंशन इकोनॉमी '..और फिर कुछ हो जाए,,तो रोते फिरो..!!
जो आजकल ट्रेंड चल रहा है..दिखावे का..!!

कौन कौन सहमत है ,,,कमेंट्स करके बताइए..!!!
और हमें फॉलो कीजिए..🙏

Read More

मां क्या होती है,
मुझसे मत पूछो,,
मां ना होती तो,,
जिंदगी ही मेरी जिन्दगी कहां होती....

मां ना होती तो,,
ये बगिया न खिली होती,
ये गुलशन न सजा होता,
इसमें मुस्कुराती बहार न होती......

तेरी साड़ी का वो कोना
जिसे पकड़ कर चलना सीखा मैंने,
आंचल की वो छत्र छाया
गोल बिंदी की वो दमक
गर तेरी  प्यार भरी डांट न होती
तो मैं इस मुकाम पर ना होती....


पहली बार जब होठ बुदबुदाये थे,
आंखों ने जब चिलमन उठाए थे,
अबोध मन मेरा जग से जब अनजान था
पर तेरा स्पर्श ,,, मैं खिलखिला उठी थी....

वात्सलय और प्रेम की सूरत थी तू
ममता की साक्षात मूरत थी तू
अपने तो छोड़ो,, गैरों से भी लगाव
धरती पर मानो देवी की पूरक थी तू.....

चली गई वहां ,,
जहां से कोई लौट कर ना आया है
मां की कमी भला कौन भर पाया है,
अपना आशीर्वाद सदा हम पर बनाए रखना
अपनी इस फुलवारी को यूं ही सजाए रखना।


पसंद आई हो आपको हमारी रचना,, तो प्लीज़ हमें फॉलो जरूर कीजियेगा.!!
हम नए हैं इस प्लेटफार्म पर,,तो आपका साथ और सहयोग चाहिए,,हमने एक कहानी भी लिखी है इस ऐप पर,,पर अभी पब्लिश नहीं हुई है।

धन्यवाद - शिल्पी गुप्ता 🙏🙏✍️✍️

Read More

हम यू ट्यूब पर भी कहानियां अपलोड करते हैं,,वहां आपको काफी कहानियां मिल जाएंगी...प्लीज़ हमारा चैनल सब्सक्राइब करें।
धन्यवाद
हमारे चैनल का नाम है
shilpi's katha and kisse

https://youtube.com/@shilpigupta7807?si=J_Y6srsl4OK8SIB0
ये लिंक है
धन्यवाद

Read More

कुछ पल संजो कर रखे हैं
यादें समेटी छुपाई हैं,
उस चांदी के फ्रेम में
प्यार की परछाई है,
देखो वहां कोने में क्या है.?
अरे ये तो वो समय है
जो साथ बिताया था,
बचपन के टूटे खिलौने
वो भी तो इसमें रखे हैं,
छोटी सी फटी फ्रॉक
सितारे जिसमें जड़े हैं,
कितने जमा भविष्य के सपने
जो खुली आंखों से देखे थे,
अरे देखो वो बटुआ,
जिसमें बुआ के पैसे अब तक रखे हैं,
टॉफी के रैपर,झूठी आइस्क्रीम की डंडी
पापा की डांट,मम्मी का दुलार
ये रिबन,भाई ने चोटी खींची थी
कढ़ाई वाला रुमाल,दीदी ने आंसू पोंछे थे।
ये  सूटकेस नहीं
यादों का पिटारा है
कोई मेरे दिल से पूछे
बचपन को जिसमें अब तक रखा
ये वो खजाना है।


धन्यवाद - शिल्पी गुप्ता 🙏 🙏 ✍️✍️

Read More

इस प्लेटफार्म पर पहली बार लिख रही हू,,,,ं आप सब साथ और सहयोग देंगे ,,,,तो अपनी तरफ से आप को अच्छी-अच्छी कहानियां देने की कोशिश करूंगी।
आपके साथ और स्नेह की उम्मीद है।
अपनी कल्पना को विचारों के रूप में रखकर आप तक लाने की कोशिश करूंगी।
धन्यवाद

Read More