#KAVYOTSAV -2

बचपन
•••••••••••



बचपन शहद की मीठी-सी मुस्कान।
बचपन मस्ती की खिलखिलाती-सी उड़ान।।

बचपन खूबसूरत घर की परिभाषा। बचपन नए-नए आविष्कारों की अभिलाषा।।

बचपन भीनी-भीनी सुगंध की बयार।
बचपन हरियाली पन्नों पर यादों की फुहार।।

बचपन मतलब मिट्टी को सानकर लड्डू  बनाएं। 
बचपन मतलब कंचों को जेबों में भरकर सो जाएं।।

बचपन मतलब पेड़ पर चढ़कर चिल्लाए।
बचपन मतलब पतंगों को बस्ते में छुपाकर लाए।।

बचपन मतलब तुतलाते बोलो की पट-पट। 
बचपन मतलब खनकती किलकारियों की खटपट।।

नेहा शर्मा।

Hindi Poem by Neha Sharma : 111157577

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now