गप्पू

डैडी ओरिजिनल ये फेक हो गया।
गलती से सही पर मिस्टेक हो गया।
जीन्स है विदेशी फ़टी हुई है जेब ।
सर पे है टोकरी और खाता है सेब।
सोने में सबको करता है ओवरटेक।
विजडम से पैदल है वाणी पे ब्रेक।
कुछ कहने को हकलू लगता जब जोर।
कहते हैं सारे वन्स मोर वन्स मोर।
हकलों का मार्किट में रेट हुआ हाई।
और चमचे दिखाते पहाड़ जो है राई।
नॉलेज का मार्किट में चेक हो गया।
सिस्टम है जो भी कि शेक हो गया।
कि गप्पू हीं हकलू हीं ग्रेट हो गया।
सच में सही पर मिस्टेक हो गया।

अजय अमिताभ सुमन
सर्वाधिकार सुरक्षित

Hindi Poem by Ajay Amitabh Suman : 111225034

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now